एक्सप्लोरर

BPSC Teacher: मुंबई में नौकरी की... परीक्षा दिए बिना बिहार में बन गया शिक्षक, कटिहार में फ्रॉड गिरफ्तार

Bihar Teacher News: फर्जी शिक्षक मधुबनी का रहने वाला है. उसके बदले किसी और ने परीक्षा दी थी. उसने खुद इस बात को स्वीकार कर लिया. बड़ी बात है कि उसने ट्रेनिंग भी ले ली और किसी को पता नहीं चला.

कटिहार: बिहार में बीपीएससी (BPSC) से दूसरे चरण में बहाल हुए शिक्षकों की जॉइनिंग प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में गुरुवार (8 फरवरी) को एक फर्जी शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है. कटिहार के शिक्षा विभाग के कार्यालय में सभी सफल अभ्यर्थियों के चेहरा का मिलान और अंगूठे का मिलान हो रहा था. इस दौरान एक शिक्षक के अंगूठे का मिलान नहीं हो सका तो उस पर शक हुआ. इसके बाद पूछताछ की गई तो उसने खुद ही सब बता दिया.

फ्रॉड शिक्षक ने अररिया में ट्रेनिंग भी ले ली

फ्रॉड शिक्षक की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में सुग्गापट्टी गांव के रहने वाले ओंकार नाथ भिंडवार के रूप में की गई है. उसने कहा कि उसने परीक्षा नहीं दी थी. वह मुंबई में काम करता है. यहां किसी और ने उसके बदले परीक्षा दी थी. उसने स्वीकार किया कि फॉर्म भरने के बाद वह मुंबई चला गया था. दरभंगा के परीक्षा केंद्र में दिया था. रिजल्ट आने के बाद इस फर्जी अभ्यर्थी ने नए शिक्षक की ट्रेनिंग अररिया में ले ली और किसी को पता नहीं चला.

भागने लगा तो कर्मचारियों ने दौड़कर पकड़ा

पकड़े जाने के बाद फर्जी शिक्षक ओंकार नाथ भिंडवार भागने लगा लेकिन मौजूद कर्मचारियों ने दौड़कर पकड़ लिया. वहीं इस मामले में मजिस्ट्रेट सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान इस व्यक्ति का जब थंब इंप्रेशन और चेहरे का मिलान नहीं हुआ तो हमने उसे रोक दिया. इसके बाद पदाधिकारी को खबर की गई. जांच और पूछताछ के बाद उसे पकड़ लिया गया.

वहीं इस धोखाधड़ी के मामले में कटिहार डीपीएम रूबी कुमारी ने बताया कि एक मामला आया है जिसमें थंब इंप्रेशन का मिलान नहीं हो पाया है. फर्जी शिक्षक ने खुद इस बात को मान भी लिया है. अब ऐसे में आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कई जिलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. कई जिलों से फर्जी शिक्षक अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Crime News: पटना में बंद कमरे से मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, बंगाल से जुड़ा कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget