एक्सप्लोरर

BPSC के परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रशासन सतर्क

BPSC News: बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी. पटना के बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. 4 जनवरी को इस सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा दोबारा ली जाएगी.

BPSC Students Protest: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है. एग्जाम से पहले परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू है. परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से एग्जाम संचालित करने में असामाजिक तत्वों और कानून विरोधी व्यक्तियों की ओर से बाधा पैदा करने की प्रबल संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

बिहार के सबसे बड़े पटना के बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द की गई थी. अनियमितता के आरोप लगे थे. BPSC 70वीं पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी. शनिवार (4 जनवरी) को इस सेंटर की परीक्षा दोबारा होगी. 12000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा होगी. पटना में कुल 22 सेंटर बनाए गए हैं.

प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन जारी

उधर, बीपीएससी की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन जारी है. पटना के गांधी मैदान में गुरुवार (02 जनवरी) से आमरण अनशन पर बैठे पीके ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनका अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार छात्रों की मांग पर विचार नहीं करती.

प्रशांत किशोर ने 3 दिन पहले नीतीश कुमार सरकार को नाराज बीपीएससी छात्रों की मांग पर निर्णय करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. हालांकि, पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में पीके के अनशन को नियमों के खिलाफ बताया. प्रशासन ने उन्हें नोटिस भी दिया था और गांधी मैदान से अनशन को लेकर जमावड़ा हटाने के निर्देश दिए थे.

​​सांसद पप्पू यादव ने भी दिया धरना

उधर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हाल्ट पर रेल पटरियों पर धरना दिया. सुबह सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक जमा हुए और ट्रेन की पटरी पर बैठते हुए गाड़ियों की आवाजाही को बाधित करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्र संगठनों का पटना में मार्च, वामदल-कांग्रेस विधायक रहे मौजूद, RJD ने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget