एक्सप्लोरर

BPSC Protest: 17 दिन से धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थी, सुबह से रात तक करते हैं प्रदर्शन, जानें क्या है दिनचर्या

BPSC Student Protest: BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर छात्रों का धरना जारी है. छात्रों के समर्थन में आज सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का आह्वान किया है.

BPSC Student Protest News: पिछले 17 दिनों से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 17वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने और दोबारा एग्जाम लेने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 18 दिसंबर से गर्दनीबाग में धरना स्थल पर बैठे हैं. उसी जगह उन लोगों का विश्राम होता है. क्या कुछ दिनचर्या होता है, इस पर अभ्यर्थियों ने एबीपी न्यूज़ से अपनी बात को साझा किया. अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी अपने घर चले जाते हैं तो लगभग 2 दर्जन से अधिक अभ्यर्थी इसी जगह सोते हैं. इनमें से पटना तो कुछ दूसरे जिले के अभ्यर्थी हैं. सुबह उठकर हम यहां रोजाना साफ-सफाई करते हैं.

इसके बाद पास के अस्पताल में जाकर ब्रश करके स्नान करते हैं. उसके बाद नाश्ता करने के बाद 9 बजे करीब सभी अभ्यर्थी इकट्ठा हो जाते हैं. अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से हम लोगों का आंदोलन शुरू हो जाता है, फिर अपनी मांगों को लेकर हम लोग धरना देना शुरू कर देते हैं. रात 9 बजे तक इसी तरह हम लोग आंदोलन करते हैं और फिर इसी जगह पर सो जाते हैं यही प्रतिदिन की दिनचर्या बन गई है.

अब ऐसा नहीं लग रहा है कि घर है या धरना स्थल शुरुआत के 1-2 दिन ऐसा लग रहा था कि अलग जगह है, लेकिन अब लग रहा है कि धरना स्थल ही अपना घर बन गया है. अब जब तक सरकार हम लोगों की बात नहीं मान लेती है तब तक हम लोग इसी तरह अपनी दिनचर्या के साथ आंदोलन करते रहेंगे.

प्रदेश में राजनीति भी हुई तेज
बीपीएससी अभ्यर्थियों की री एग्जाम की मांग को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. तेजस्वी यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद अभ्यर्थियों के साथ वे नहीं दिख रहे हैं. पप्पू यादव और प्रशांत किशोर दोनों अभ्यर्थियों के साथ दिख रहे है. बीते गुरुवार की शाम से प्रशांत किशोर गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास अपने समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं तो पप्पू यादव ने अभ्यर्थियों के समर्थन में आज बिहार बंद का आह्वान किया है.

बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि ये लोग गार्जियन है हमें सपोर्ट कर रहे हैं. पप्पू यादव ने राज्यपाल और प्रशांत किशोर मुख्य सचिव से मिल चुके हैं लेकिन कोई निराकरण नहीं निकला है. 

4 जनवरी को बापू केंद्र पर होगा एग्जाम
बताते चलें कि 13 दिसंबर को बिहार लोक सेवा आयोग 70 वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का एग्जाम लिया था. इसमें 950 सेंटर पर परीक्षा ली गई थी और करीब सवा चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लेकिन, पटना के बापू परीक्षा परिसर में हंगामा हो गया था. जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद बापू परीक्षा परिषर की परीक्षा रद्द कर दी गई. जिसे 4 जनवरी को कराया जाना है. लेकिन, अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी केंद्रों पर कुछ न कुछ धांधली हुई है. इसलिए पूरी परीक्षा को रद्द कर फिर से रि-एगजाम करवाया जाए.

यह भी पढ़ें: Bihar Bandh: ‘बच्चों की आने वाली जिंदगी नरक...’, BPSC परीक्षा रद्द कराने को लेकर पप्पू यादव का सरकार पर हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget