एक्सप्लोरर

गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, DSP ने कहा- 'FIR होगी', क्या बोले प्रशांत किशोर?

BPSC Candidates Protest: प्रशांत किशोर कहा कहना है कि गांधी मैदान सार्वजनिक जगह है. सभी देश वासियों के लिए खुला है. बच्चों के पास कोई सरकारी बंगले तो हैं नहीं, इसलिए उन्होंने गांधी मैदान को चुना.

Patna BPSC Candidates Protest: पटना के गांधी मैदान में रविवार (29 दिसंबर) को बीपीएससी (BPSC) के अभ्यर्थियों ने री-एग्जाम (70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए) की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. काफी संख्या में जब छात्रों का जुटान हो गया तो मौके पर पटना के टाउन डीएसपी प्रकाश शर्मा पहुंचे. उन्होंने छात्रों को यहां से जाने के लिए कहा. यह भी कहा कि पांच लोग जाएं और बीपीएससी में जाकर मिलें. इस बीच टाउन डीएसपी ने कहा कि यहां पर इकट्ठा होना कानून के खिलाफ है. मामले में एफआईआर होगी.

हालांकि प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने टाउन डीएसपी की बात नहीं मानी. अभ्यर्थी यह कहते रहे कि हम लोग आपके बच्चे के जैसे हैं. उधर इस पूरे मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की भी प्रतिक्रिया आई है. गांधी मैदान में छात्रों के प्रदर्शन में जाने से पहले पीके ने मीडिया से कहा कि वे प्रदर्शन के लिए नहीं जा रहे, वहां बैठे छात्रों से मिलने जा रहे हैं. इसमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है.

'ये कोई कार्यक्रम नहीं जिसके लिए अनुमति ली जाए'

प्रशांत किशोर ने कहा कि गांधी मैदान में प्रतिदिन हजार, दो हजार लोग जाते हैं, ये कोई कार्यक्रम तो नहीं है जिसके लिए सरकार से अनुमति ली जाए? हमने सरकार को कल जानकारी दे दी थी. बहरहाल वहां पर कोई रैली, धरना प्रदर्शन तो करना नहीं है, बस छात्र एक जगह बैठ कर, मिलकर बात करना चाहते हैं. 

'गांधी मैदान सभी देश वासियों के लिए खुला'

पीके ने आगे कहा कि गांधी मैदान सार्वजनिक जगह है. सभी देश वासियों के लिए खुला है, इसलिए हम लोग भी वहां जा रहें हैं. सरकार इस मुद्दे को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना रही है और कहीं न कहीं वह खुद का नुकसान कर रही है. आगे पीके ने कहा बच्चों के पास कोई सरकारी बंगले तो हैं नहीं, इसलिए उन्होंने गांधी मैदान को चुना है, क्योंकि वह एक सार्वजनिक जगह है. बच्चे चाहते हैं मैं वहां आऊं इसलिए उनसे मिलने जा रहा हूं.

यह भी पढ़ें- BPSC Candidates Protest: प्रशांत किशोर ने BPSC अभ्यर्थियों को दिलाई किसान आंदोलन की याद, कहा- भविष्य बचाना है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget