एक्सप्लोरर

Patna BPSC Candidates Protest: पटना में पुलिस और बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच हाथापाई, हिरासत में लिए गए छात्र

Patna Protest: अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण बेली रोड पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने बहुत देर तक अभ्यर्थियों से समझाने की कोशिश की, मगर वे लोग अड़े रहे. प्रशासन ने मौके पर वाटर कैनन भी छोड़े गए.

BPSC Candidate Protest: बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर पटना में एक बार फिर सड़क पर उतर गए हैं. इस दौरान पटना की सड़कों पर जोरदार हंगामा हुआ. छात्र और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई. इस बीच पुलिस के एक जवान को छात्रों ने धक्का दे दिया, जिससे वो जमीन पर गिर पड़े. दरअसल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी गुरुवार को बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे,जहां हंगामे के बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया. 

प्रदर्शन के कारण बेली रोड पर लगा लंबा जाम

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण बेली रोड पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने बहुत देर तक अभ्यर्थियों से समझाने की कोशिश की, मगर वे लोग अड़े रहे.  शाम चार बजे के बाद पुलिस ने सड़क पर जमे अभ्यर्थियों को खदेड़ना शुरू कर दिया. प्रशासन की ओर से मौके पर वाटर कैनन भी छोड़े गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. बीपीएससी कार्यालय का चारों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है.

मजिस्ट्रेट सैफुल्लाह खान ने क्या कहा?

वहीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के हंगामा के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट सैफुल्लाह खान ने कहा कि हम लोग पूरी तैयारी कर रहे हैं. जल्द ही इन लोग को सड़क से हटा दिया जाएगा. बता दें कि गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए छात्र आयकर चौराहे से आगे बढ़कर बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने लगे. पुलिस के रोकने के बावजूद छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ गए. सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से पैदल मार्च कर रहे थे. 

बता दें कि 70वीं BPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. कल शुक्रवार 31 जनवरी को एक बार फिर इस पर सुनवाई होनी है. हालांकि कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है और पीटी परीक्षा का परिणाम भी जारी हो गया है, छात्रों ने कोर्ट पर भरोसा जताया है और उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके हक में होगा. तब कोर्ट के निर्णय के मुताबिक पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ेगी. 

ये भी पढ़ेंः 'नीतीश की लाठी का जवाब वोट की चोट से', PK का BPSC सीटों को करोड़ों में बेचने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget