एक्सप्लोरर

Ramadan पर मुस्लिम कर्मियों को मिली छूट पर सदन में हंगामा, नवरात्र में छुट्टी की मांग को लेकर BJP ने सरकार को घेरा

Budget Session: बिहार विधानसभा में अभी बजट सत्र चल रहा है. सोमवार को कई मुद्दों को लेकर सदन में बहस हुई. वहीं, रमजान पर मुस्लिम कर्मियों को मिली छूट पर बीजेपी ने सरकार से सवाल किया.

पटना: रमजान (Ramadan) के मौके पर सरकार द्वारा मुस्लिम कर्मियों को दी गई छूट को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर सोमवार को सदन में भी बीजेपी (BJP) और महागठबंधन के नेताओं के बीच बहस हुई. इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि नवरात्र (Navratri) शुरू हो रहा है. हिंदुओं के लिए एक घंटा लेट आने का नियम क्यों नहीं? तुष्टिकरण की हद हो गई. विधायक संजीव कुमार (MLA Sanjeev Kumar) ने भी इस मांग पर समर्थन किया. वहीं, इस पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद (Shakeel Ahmed) ने कहा कि कितने देर की ड्यूटी देनी है, उसमें कोई कमी या ज्यादा नहीं हुआ है. समय सीमा तो वही है. नवरात्र में छुट्टी के सवाल पर भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने कहा कि यह बीजेपी के लोग दंगा फैलाने वालें लोग हैं.

इनको सिर्फ तुष्टिकरण करना है- बीजेपी

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आपने रमजान में एक घंटे पहले ऑफिस आने और एक घंटे पहले घर जाने का नियम लाया. नवरात्र शुरू हो रहा है. हिंदुओं के लिए एक घंटा लेट आने का नियम क्यों नहीं? नवरात्रि में भी यह नियम लागू होना चाहिए लेकिन इनको सिर्फ तुष्टिकरण करना है. भारतीय जनता पार्टी अपनी संस्कृति और सनातन के लिए सदन से सड़क तक लड़ेगा.

नवरात्र में भी यह लागू हो सकता है- MLA संजीव कुमार

नवरात्रि में छुट्टी पर विधायक संजीव कुमार ने कहा कि अगर रमजान में एक घंटा पहले आने की सहूलियत मिल सकती है तो नवरात्र में भी यह लागू हो सकता है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. रमजान और नवरात्र दोनो पर्व एक ही तरह का है. रमजान लंबा चलता है एक महीने तक लेकिन नवरात्रि नव दिन का होता है. अगर जरूरत पड़ेगी तो करना चाहिए.

इन सब चीजों का बहुत ज्यादा संज्ञान नहीं लेना चाहिए- कांग्रेस

कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि कितने देर की ड्यूटी देनी है, उसमें कोई कमी या ज्यादा नहीं हुआ है. समय सीमा तो वही है. यह तो परंपरा में चली आ रही है. जब वह एनडीए में थे तो क्या वह यह नोटिफिकेशन नहीं देखे थे. इन सब चीजों का बहुत ज्यादा संज्ञान नहीं लेना चाहिए. यह देश विविधताओं का देश है. इसमें हम लोग एक दूसरे की इज्जत करते हैं. पूजा हो या कोई पर्व हो हम लोग बहुत ही हर्षोल्लास से मनाते हैं. यह लोग बौखलाहट में ऐसा बोल रहे हैं. यह लोग इस तरह की चीजें करते हैं जिसका कोई हाथ पाव नहीं होता. उनको हर चीज तुष्टिकरण ही लगता है तो यह लोग तुष्टिकरण करके नौजवानों को नौकरी दे दें, गरीबी कम कर दें. झूठ ना बोले, जुमलेबाजी ना करें.

ये भी पढ़ें: Budget Session: 'हमको न CM बनना है और न नीतीश कुमार को PM बनना है', सदन में तेजस्वी ने कर दिया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget