एक्सप्लोरर

Bihar News: आमने-सामने सरकार और विपक्ष, बीजेपी की मांग- बिहार विधानसभा से तमिलनाडु भेजा जाए एक प्रतिनिधिमंडल

Tamil Nau Violence: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस झूठ बोल रही है. तेजस्वी यादव भी गुमराह कर रहे हैं. तेजस्वी मीडिया को झूठा साबित कर रहे हैं.

पटना: तमिलनाडु की घटना को लेकर बिहार में सरकार और विपक्ष आमने-सामने है. शुक्रवार को सदन से वॉकआउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (BJP Vijay Kumar Sinha) ने विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित किया. विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की हत्या हो रही है. तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) झूठ बोल रही है कि इस तरह की घटना नहीं हुई. सदन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) झूठ बोलकर बिहार को गुमराह कर रहे हैं कि इस तरह की घटना नहीं हुई.

सदन में हो इस घटना पर चर्चा: नेता प्रतिपक्ष

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव घटना के समय तमिलनाडु में थे. तमिलनाडु के सीएम के जन्मदिन में केक कटवा रहे थे. वह मृतकों के परिजनों से नहीं मिले. तेजस्वी मीडिया को झूठा साबित कर रहे हैं. कहा कि बीजेपी की मांग है कि बिहार विधानसभा से एक प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु भेजा जाए ताकी सच आ पाए. सदन में हम लोग घटना पर चर्चा चाहते हैं लेकिन बिहार सरकार यह नहीं चाहती.

स्पीकर पर पक्षपात का लगा आरोप

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. कहा कि विपक्ष को बोलने नहीं दे रहे हैं. कहा कि तमिलनाडु सरकार और बिहार सरकार मामले में लीपापोती कर सच्चाई छुपा रही है. नेता प्रतिपक्ष ने अपने मोबाइल से ऑडियो सुनाया और कहा कि यह पीड़ितों की आवाज है. यह लोग बिहार आना चाहते हैं. यह लोग रेलवे स्टेशन तमिलनाडु में हैं लेकिन ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है.

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाए. हर हाल में मजदूरों को हम लोग वापस लाएंगे. लालू-नीतीश बिहारी मजदूरों की हत्या के जिम्मेदार हैं. यह बड़े भाई छोटे भाई का राज 32 साल से बिहार में है. यह लोग रोजगार देते तो बिहारी मजदूरों को मजदूरी करने तमिलनाडु नहीं जाना पड़ता और न हत्या होती.

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Violence: बिहार विधानसभा में तमिलनाडु का मामला गूंजा, सदन से BJP का वॉकआउट, तेजस्वी बोले- वीडियो फर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget