'आप-दा- GONE अब अवसर- ON', दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर जीतन राम मांझी ने दी बधाई
Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ गई है. AAP के विजय रथ को बीजेपी ने रोक दिया है. वहीं कांग्रेस तीसरी बार दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाई.

BJP Victory In Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत की बाद जीतन राम मांझी ने पोस्ट कर बीजेपी के सभी एमएलए और कार्यकाताओं को बधाई दी है. उन्होंने आप पार्टी पर निशाना भी साधा है और लिखा कि आप-दा - GONE अब अवसर - ON !!! दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से उनके सहयोगियों में भी खुशी की लहर है. जीतन राम मांझी ने ये भी लिखा है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की विकास नीति का परिणाम है.
कांग्रेस तीसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई
शाम 5 बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं आठ सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी 20 सीटों पर जीत दर्ज की है और 2 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस तीसरी बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए हैं.
आप-दा - GONE
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) February 8, 2025
अब अवसर - ON !!!
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेतृत्व सहित भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में एनडीए के विकासनीति… pic.twitter.com/0CWL0PQEZY
बीजेपी के अन्य नेताओं की भी आई प्रतिक्रिया
वहीं दिल्ली में बीजेपी की जीत पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व को स्वीकारा है. जनता ने AAP के झूठ और फरेब को नकार दिया है. केजरीवाल समेत AAP के कई बड़े नेता चुनाव हारे हैं. कांग्रेस पार्टी तो फिर शून्य पर आ गई है. पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और दिल्ली में कांग्रेस साफ हो गई. अब कांग्रेस की बिहार में साफ होने की बारी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है ये एक बार फिर देखने को मिला. इस बार केजरीवाल के जुमलों की हार हुई है सच की जीत हुई है.



















