एक्सप्लोरर

पहलगाम में मारे गए थे IB अधिकारी मनीष रंजन, अब 'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या बोला परिवार?

Operation Sindoor: मनीष रंजन के परिवार ने कहा कि हम लोग इस कार्रवाई से बहुत संतुष्ट हैं. प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा किया है. इस तरह का हमला और होना चाहिए.

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में बिहार के रोहतास जिले के अरूहीं गांव के रहने वाले आईबी अधिकारी मनीष रंजन की भी जान चली गई थी. बीते मंगलवार (06 मई, 2025) को उनकी तेरहवीं थी. यह वही तारीख है जब मंगलवार की रात भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके (PoK) में एयर स्ट्राइक की.

आतंकवादियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई की खबर बुधवार (07 मई, 2025) को जैसे ही आई तो गांव में लोग खुश हो गए. परिवार से जुड़े जो लोग गांव में थे उनके दिल को सुकून पहुंचा. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अब परिवार ने प्रतिक्रिया दी है.

'हम लोग इस कार्रवाई से बहुत संतुष्ट हैं'

आईबी अधिकारी मनीष रंजन के रिश्ते में लगने वाले भाई (सगे नहीं) शशिकांत मिश्रा ने इस जवाबी कार्रवाई पर कहा कि जैसे ही इसके बारे में हमलोगों को पता चला तो बहुत ही अच्छा लगा. जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन से सबकी मांग थी कि बदले की कार्रवाई की जाए. हम लोग इस कार्रवाई से बहुत संतुष्ट हैं. प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा किया है. इस तरह का हमला और होना चाहिए.

'जो कार्रवाई हुई है उससे और कड़ी होनी चाहिए'

मनीष रंजन के चाचा दीपक कुमार मिश्रा ने भी इस ऑपरेशन की सराहना की. उन्होंने कहा कि बदले की कार्रवाई हो रही है ठीक है, लेकिन ऐसा हो कि पहलगाम में जो हुआ वो अगली बार किसी के साथ ऐसा न हो. हम लोग यही चाहते हैं. जो कार्रवाई हुई है उससे और कड़ी होनी चाहिए. 

करगहर थाना क्षेत्र के अरूहीं गांव में लोगों ने दीप जलाकर सेना और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. बता दें कि मनीष रंजन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. एक भाई विनीत रंजन एक्साइज विभाग में अधिकारी हैं. उनकी पोस्टिंग झारखंड में है. दूसरा छोटा भाई राहुल रंजन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में फूड इंस्पेक्टर के पद पर है.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' से तनाव के बीच तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 'मेरी जान चली जाए तो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
Government Cancer Scheme: अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Embed widget