एक्सप्लोरर

'बिहार की राजनीति में कौन किसके पसीने छुड़ा रहा है', लालू प्रसाद की पोस्ट पर BJP का तंज

Bihar SIR: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव ने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अकेले एनडीए के पसीने छुड़ा दिए हैं. इस पर बीजेपी ने तेजस्वी की पुरानी संपत्ति पर तंज कसा है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन और NDA गठबंधन के बीच लगातार बयानों की जंग जारी है. अब बहस इस पर भी शुरू हो गई है कि कौन किसका पसीना छुड़ा रहा है. बीती रात RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव की तारीफ़ की और एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि "अकेले तेजस्वी ने बिहार में इनके पसीने छुड़ा रखे हैं." 

इस पोस्ट पर अब बीजेपी की तरफ से तंज कसा गया है कि तेजस्वी यादव इतने कुशल थे कि नाबालिग अवस्था में ही करोड़ों के स्वामी बन बैठे- यह आपने क्यों नहीं लिखा?

बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि कौन किसका पसीना छुड़ा रहा है और किसका छूट रहा है, यह बिहार की जनता भलीभांति जानती है. उन्होंने लालू प्रसाद यादव से कहा कि आपने अपने ट्वीट में अपने बेटे तेजस्वी यादव को विनम्र, सौम्य, शालीन, संघर्षशील, कुशल और जाने क्या-क्या विशेषणों से विभूषित किया है. लेकिन आपने यह क्यों नहीं लिखा कि तेजस्वी इतने कुशल थे कि नाबालिग अवस्था में ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए? किस व्यवसाय से यह संपत्ति अर्जित की, आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया. 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाते हैं और चारा घोटाले में करोड़ों के गड़बड़झाले होते हैं, उन मामलों में असली पसीना किसका छूटता है, यह भी जनता जानती है. जब चुनाव आयोग ने फर्जी वोटरों के नाम हटाए, तो आपको पसीना आ गया- यह भी जनता ने देखा है. मिश्रा ने आगे कहा कि घबराइए मत लालू जी, अब आप तो चुनाव लड़ने के लायक नहीं रहे, बिहार की जनता आपके पुत्रों को चुनाव में पसीने छुड़ा देगी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव SIR (शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोज़गार) के मुद्दे हों, अपराध का विषय हो या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल- हर मोर्चे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव भी सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. बीती रात उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक तराजू के दोनों पलड़े दिखाए गए हैं.

एक पलड़े पर तेजस्वी यादव को बिठाया गया, जिस पर "17 महीने का कार्यकाल" लिखा है, और दूसरे पलड़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को दिखाया गया है। तस्वीर में तेजस्वी का पलड़ा भारी दिखाया गया है.

लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "अपनी विनम्रता, सौम्यता, शालीनता, मधुरता, तार्किकता, वाकपटुता, संघर्षशीलता, रचनात्मकता, कुशलता, कुशाग्रता एवं एकाग्रता से अकेले तेजस्वी ने बिहार में इनके पसीने छुड़ा रखे हैं." इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget