एक्सप्लोरर

Bihar: नीतीश कुमार का पत्रकारों को तोहफा, मिलेगी 15 हजार रुपए पेंशन, आश्रितों को भी राहत

Journalist Pension Hike: बिहार सरकार ने पत्रकारों की पेंशन में बड़ा इजाफा किया है. अब पात्र पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपए और मृत्यु के बाद आश्रित पति/पत्नी को 10 हजार रुपए पेंशन मिलेगी.

बिहार सरकार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी राहत वाली घोषणा की है. अब पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करके दी.

आश्रित को मिलेंगे हर महीने 10 हजार

नीतीश कुमार ने बताया कि ये फैसला उन सभी पत्रकारों के लिए है जो पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी पेंशन पाने वाले पत्रकार की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित पति या पत्नी को अब 3 हजार की बजाय हर महीने 10 हजार रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे.

मुख्यमंत्री ने लिखा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है. वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज के विकास में उनका योगदान बहुत बड़ा है. सरकार की कोशिश रही है कि पत्रकारों को जितना हो सके, उतना सहयोग मिले ताकि वे बिना किसी दबाव के अपनी पत्रकारिता कर सकें. साथ ही जब वो रिटायर हो जाएं, तो उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े और वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें.

इस फैसले के बाद पत्रकार समुदाय में खुशी की लहर है. लंबे समय से पत्रकार संगठनों की ओर से पेंशन राशि बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने मान लिया है.

पहले मिलते थे 6 हजार रुपए महीना

बताते चलें कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का मकसद राज्य के उन पत्रकारों को आर्थिक सहायता देना है जो वर्षों तक मीडिया में सक्रिय रहे और अब रिटायर हो चुके हैं. पहले इस योजना के तहत सिर्फ 6 हजार रुपए महीना मिलते थे, जो कई बार पत्रकारों की जरूरतों के लिए काफी नहीं होते थे. लेकिन अब 15 हजार रुपए महीना मिलना निश्चित तौर पर बड़ी राहत है.

About the author पंकज यादव

पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.

पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.

पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget