एक्सप्लोरर

'एक में भी तनहा थे... 100 में भी अकेले', सुधांशु त्रिवेदी का CM नीतीश पर तंज, लालू परिवार पर भी हमला

BJP Sudhanshu Trivedi: सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सही दिशा के साथ तो दूसरी तरफ बिखरता, लटकता, झटकता, आपस में झगड़ता कथित इंडिया गठबंधन है.

पटना: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने गुरुवार (11 जनवरी) को पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर चुटकी ली. गाना गाते हुए तंज कसा. नीतीश कुमार कुमार के संयोजक नहीं बनाने जाने पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है परंतु इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस गठबंधन में कौन किससे मिला हुआ है यह आप लोगों (मीडिया) को पता ही नहीं है. नीतीश कुमार के ऊपर यह लाइन ज्यादा बेहतर लागू होती है कि, "आईने के सौ टुकड़े करके हमने देखे हैं एक में भी तनहा थे सौ में भी अकेले हैं."

सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मामले पर भी हमला बोला. कहा कि सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन बंटाधार की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. आने वाले समय में यह साफ है कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन स्पष्ट, सही नेतृत्व, सही दिशा के साथ तो दूसरी तरफ बिखरता, लटकता, झटकता, आपस में झगड़ता कथित इंडिया गठबंधन है.

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर क्या बोले?

वहीं दूसरी ओर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस के नहीं जाने पर सुधांशु त्रिवेदी खूब बोले. कहा कि जो कांग्रेस कह रही है वह अपनी फितरत के अनुरूप कह रही है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सबको बुलाया है क्योंकि कहा गया है बैर न कोउ काहू संग कोई, राम प्रताप विषमता खोई. महत्वपूर्ण बात क्या है कि इकबाल अंसारी जो बाबरी मस्जिद के पक्षकार थे उन्होंने तो आमंत्रण स्वीकार कर लिया. वह आने को तैयार हैं. यह कौन से किरदार हैं जो उसके बाद भी तरह-तरह के रंग दिखाने को तैयार हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने लालू परिवार पर भी किया हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने बगैर नाम लेते हुए लालू परिवार पर हमला किया. पत्रकारों ने पूछा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बिहार आ रहे हैं. इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोहन यादव हमारे दूसरे यादव मुख्यमंत्री हैं. पहले बाबूलाल गौर थे. दूसरे यह हैं. मैं चुनौती से पूछता हूं बता दे कोई अपने यादव समाज में भी किसी दूसरे को मुख्यमंत्री लायक समझा था, या उनका सामाजिक न्याय सिर्फ इतना है कि मैं, मेरी पत्नी, मेरा साला, मेरा बेटा, मेरा दूसरा बेटा, मेरी बेटी, इतने में ही सब समाप्त.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए CM नीतीश को मिला आमंत्रण पत्र, केसी त्यागी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget