एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए CM नीतीश को मिला आमंत्रण पत्र, केसी त्यागी ने दी जानकारी

Ram Mandir Invitation: 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस समारोह में शामिल होने के लिए कई दिग्गजों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. वहीं, सीएम नीतीश को भी भेजा गया है.

पटना: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. वहीं, इस समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी निमंत्रण मिला है. इस संबंध में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी (JDU) के अध्यक्ष होने के नाते नीतीश कुमार को निमंत्रण मिला है और उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भेजा गया है आमंत्रण पत्र

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा. इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजने का काम चल रहा है. इसी क्रम में ट्रस्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को निमंत्रण पत्र भेजा है. वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है. ऐतिहासिक दिन पर गांव के मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा. 

कांग्रेस ने न्योता को किया अस्वीकार 

वहीं, राम मंदिर उद्घाटन के न्योता को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अस्वीकार कर दिया है. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक समारोह में शामिल नहीं होंगे. इस मुद्दे पर बीजेपी जमकर राजनीतिक बयानबाजी कर रही है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: 'इंडिया' गठबंधन में सीट शेयरिंग पर CM नीतीश की दो टूक, कहा- 'चिंता मत करिए, सब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget