एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2020: स्टार प्रचारकों के उड़न खटोले पर BJP ने खर्च किए 24 करोड़ रुपये से भी अधिक- रिपोर्ट

सुशील कुमार मोदी, देवेंद्र फडणवीस, और शाहनवाज हुसैन जैसे अपने स्टार प्रचारकों के लिए विमान और टैक्सी के इस्तेमाल पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए. वहीं, अन्य नेताओं की ट्रेन व टैक्सी यात्राओं पर 45.6 लाख खर्च किए गए.

पटनाः 2020 में हुए बिहार में विधानसभा के चुनाव के करीब छह महीने हो चुके हैं. अब एक रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों के लिए विमान पर 24 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि खर्च की है. बीजेपी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने केंद्रीय मुख्यालय के खातों से लगभग 26.7 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ जैसे स्टार प्रचारक शामिल हैं.

सभी उम्मीदवारों को दिए गए थे 15-15 लाख रुपये

बीजेपी की ओर से निर्वाचन आयोग को सौंपे गए खर्च संबंधी एक बयान के मुताबिक पार्टी की बिहार इकाई ने चुनाव के दौरान कुल 28 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के रूप में उसने 16.5 करोड़ खर्च किए. पार्टी की ओर से सभी उम्मीदवारों को 15-15 लाख रुपये दिए गए थे.

आयोग ने शुक्रवार को किया सार्वजनिक

चुनाव की घोषणा से लेकर इसके पूरा होने तक पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय और राज्य इकाई द्वारा किया पूरा खर्च करीब 71.73 करोड़ होता है, जबकि इस दौरान कुल पक्की रसीद 35.83 करोड़ की दी गई है. चुनाव की घोषणा के पूर्व पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय और राज्य इकाई के खाते में संचयी प्रारंभिक जमा रकम 2376.90 करोड़ रुपये थी. चुनाव बाद शेष जमा राशि 2279.96 करोड़ थी. पार्टी ने खर्च का यह ब्योरा मार्च महीने में जमा किया था, जिसे आयोग ने शुक्रवार को सार्वजनिक किया.

गूगल इंडिया को दिए गए थे 1.59 करोड़ रुपये

सुशील कुमार मोदी, देवेंद्र फडणवीस, और शाहनवाज हुसैन जैसे अपने स्टार प्रचारकों के लिए विमान और टैक्सी के इस्तेमाल पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए. वहीं, अन्य नेताओं की ट्रेन व टैक्सी यात्राओं पर 45.6 लाख खर्च किए गए. बिहार इकाई ने मीडिया के विभिन्न माध्यमों से विज्ञापनों के लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जिसमें गूगल इंडिया को 1.59 करोड़ रुपये दिए गए थे.

बिहार जैसे राज्य में 30 लाख तक कर सकते खर्च

आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के मुताबिक, बिहार जैसे राज्य में कोई उम्मीदवार 30.8 लाख रुपये तक विधानसभा चुनाव में खर्च कर सकता है. हालांकि, किसी राजनीतिक दल द्वारा किए जाने वाले खर्च की कोई सीमा तय नहीं है.

यह भी पढ़ें-

बिहारः लखीसराय में महिला की गला रेतकर हत्या, सिवान में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget