एक्सप्लोरर

Haryana Election Results: ईवीएम पर कांग्रेस की छींटाकशी पर शाहनवाज हुसैन बोले- 'जब-जब चुनाव...'

Shahnawaz Hussain News: कांग्रेस ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस की हार का कारण उनके अहंकार और कमियों को बताया.

Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है. बीजेपी हरियाणा में पहली ऐसी पार्टी बन गई, जिसकी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है. बीजेपी की इस जीत ने सभी को हैरान भी किया है क्योंकि, मंगलवार की सुबह 9 बजे तक जहां कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन 10 बजे के बाद वह बीजेपी से पिछड़ती चली गई और वापसी नहीं कर पाई. चुनाव में मिली हार को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस ने ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए.

बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, जब-जब चुनाव कांग्रेस हारती है तो वह ईवीएम और चुनाव आयोग को दोषी ठहराती है. उन्होंने कहा, हरियाणा में कल के घोषित परिणाम यह संकेत देते हैं कि कांग्रेस आने वाले दिनों में कोई भी चुनाव नहीं जीत पाएगी क्योंकि, उन्हें परिणाम के दौरान यह भ्रम हो गया था कि कांग्रेस जीत रही है, जबकि ऐसा नहीं था. चुनाव में बीजेपी ने बढ़त बनाई थी और जीत हा‍स‍िल की.

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

हरियाणा के चुनाव परिणाम आने के बाद 'इंडिया' गठबंधन में फूट पड़ने लगी है. इस पर जब बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस की हार का एहसास सबसे पहले कांग्रेस की सहयोगी आम आदमी पार्टी को हुआ. इसने हरियाणा में सभी सीटों पर अपनी जमानत जब्त करा दी है और अब वह कांग्रेस को आंख दिखा रही है. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता भी मांग करने लगे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए.

'ईवीएम और चुनाव पर आरोप लगाते हैं आयोग'

शाहनवाज हुसैन ने कहा, लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को अहंकार हो गया था. राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की बदनामी कर रहे थे. वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहे थे. हरियाणा की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बता दिया है क‍ि आप अपनी कमियों से हारे हैं और जब हारते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं.

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: गया में जीतन राम मांझी का क्या है ड्रीम प्रोजेक्ट? सीएम नीतीश की गंगा योजना को बताया फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget