एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के साथ BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक खत्म, NDA में सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

लंबे समय से एनडीए के घटक दल जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे कोल्ड वार के बीच एनडीए के शीर्ष नेताओं की इस बैठक को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अब पूरे दमखम से जुट गई है. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. दोनों के बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बीजेपी बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद हैं. सीट बंटवारे पर बीजेपी की तरफ से प्रस्ताव दिया जा रहा है.

नीतीश कुमार से तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ लोकसभा के दौरान हुई चर्चा में विधानसभा में जेडीयू के ज्यादा सीटों पर लड़ने की सहमति बन गई थी. इसी आधार पर ललन सिंह और भूपेंद्र यादव के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान के रुख और जीतन राम मांझी के एनडीए में आने की बात पर भी चर्चा हुई.

लंबे समय से एनडीए के घटक दल जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे कोल्ड वार के बीच एनडीए के शीर्ष नेताओं की इस बैठक को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार एनडीए में अधिक सीट के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का सहारा ले रहे हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार को भी वो लगातार टारगेट कर रहे हैं.

चुनाव संचालन समिति की बैठक में नड्डा ने दिया जीत का मंत्र एक दिन पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में पटना पहुंचे और चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाग लिया. इस बैठक में नड्डा ने चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के नेताओं और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की.

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री और बिहार विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बताया कि बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि 2020 के चुनाव में एनडीए 220 सीटों के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता में लौटेगी. इस बैठक में बिहार के विभिन्न परिस्थितियों पर भी विचार किया गया है.

उन्होंने कहा, "इस आधुनिक युग के भागीरथ प्रधानमंत्री द्वारा जो विकास की गंगा दिल्ली से प्रवाहित होती है, वह बिहार के जन-जन तक पहुंची है. यहां के लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति जो विश्वास है, उसी के बल पर और बिहार में हुए विकास के साथ चुनाव में भाजपा लोगों के बीच जाएगी."

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरसः बिहार में 1.55 लाख पहुंची संक्रमितों की संख्या, रिकवरी रेट 89.72 फीसदी बिहार चुनाव: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का दावा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेंगे 220 सीटें, NDA की बनेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget