एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का दावा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेंगे 220 सीटें, NDA की बनेगी सरकार

रविवार को बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात होगी. इस दौरान सीट शेयरिंग पर बात होगी.

पटना: केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के सीनियर नेता नित्यानंद राय ने दावा किया कि एनडीए बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार चुनाव में सरकार बनाएगी. बिहार बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई. इसमें भविष्य की योजना और मौजूदा हालात पर बात हुई. इस बैठक के बाद नित्यानंद राय ने ये बातें कहीं.

बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे. कल उनकी मुलाकात जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात होगी. इस दौरान आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत हो सकती है.

मालूम हो कि लंबे समय से एनडीए के घटक दल जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे कोल्ड वार के बीच एनडीए के शीर्ष नेताओं की इस बैठक को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार एनडीए में अधिक सीट के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का सहारा ले रहे हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार को भी वो लगातार टारगेट कर रहे हैं.

उधर बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बिछ रही सियासती बिसात के बीच केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनको अपने बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का हर फैसला मंजूर है. अस्पताल में भर्ती राम विलास पासवान ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से अपने पुत्र के संबंध में कहा, मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी और बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. चिराग के हर फैसले के साथ मैं मजबूती से खड़ा हूं. मुझे आशा है कि मैं पूर्ण स्वस्थ होकर जल्द ही अपनों के बीच आऊंगा.

बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को 2020 को खत्म होने जा रहा है. इसलिए इस महीने के अंत तक चुनाव आयोग बिहार में नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव का एलान कर सकता है. राज्य में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं.

अगर सत्ता में आए तो भूमिहीनों को जमीन और गरीबों को देंगे 1 बीएचके का फ्लैट- पप्पू यादव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget