एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: हरिवंश को लेकर बिहार की सियासत गरम, बीजेपी ने ली चुटकी, JDU बोली- 'नोटिस लेने की...' 

Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह भी पहुंचे हुए थे. वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू आमने सामने हो गई है.

पटना: जेडीयू सांसद एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) के नए संसद भवन (New Parliament Building)  के उद्घाटन समारोह में जाने को लेकर बिहार के सियासत में खलबली मच गई है. बीजेपी (BJP) ने हरिवंश को लेकर जेडीयू (JDU) पर निशाना साधा. बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल (Prem Ranjan Patel) ने कहा कि जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उप सभापति हैं. वह नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिए. राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का संदेश पढ़े. पीएम के स्वागत में खड़े थे. यह जेडीयू की दोहरी नीति है. वहीं, इस पर जेडीयू के प्रदेश अध्यभ उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह की क्या गतिविधि है. यह सबको पता है. सब लोग जानते हैं. हरिवंश नारायण सिंह को नोटिस लेने की जरुरत नहीं है.

आरजेडी के दवाब में जेडीयू है- प्रेम रंजन पटेल

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जेडीयू का चरित्र कुछ और है दिखाना कुछ और चाहती है. आरजेडी के दवाब में जेडीयू उद्घाटन समारोह का बहिष्कार की. जेडीयू दवाब में है. वहीं, इस पर उमेश कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि 21 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया. यह अपने आप में बड़ी बात है. राष्ट्रपति आदिवासी और दलित हैं इसलिए उनसे नए संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराया गया. इसके विरोध में आज जेडीयू धरना प्रदर्शन और उपवास का कार्यक्रम रखी और उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया.

बीजेपी हरिवंश नारायण के मुद्दे पर जेडीयू को घेर रही है

वहीं राष्ट्रपति से नए संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराए जाने पर जेडीयू की ओर से पटना में धरना प्रदर्शन और उपवास का कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान जेडीयू के कई दिग्गज मौजूद रहे. जेडीयू ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया. वहीं, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लेकर बीजेपी जेडीयू को घेर रही है और जेडीयू पर दोहरी नीति का आरोप लगा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: आरजेडी के ताबूत वाले बयान पर सुशील मोदी का पलटवार, पूछा- 'क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget