एक्सप्लोरर

BJP Reaction: विपक्षी एकता पर BJP ने CM नीतीश को दी सलाह, कहा- PM बनने का ‘दिवास्वप्न’ छोड़ बिहार पर ध्यान दें

Lok Sabha elections 2024: सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर लगातार देश में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वहीं, इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात के बाद रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देखने के बजाय अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए जो 'अराजकता' की ओर बढ़ रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) ने रविवार को कहा कि अन्य नेताओं से मिलना कुमार का अधिकार है लेकिन वह अपने राज्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे हैं. इसके बजाय, उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों, अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए.

'नीतीश कुमार को सपनों की दुनिया से बाहर आना चाहिए'

वहीं, बिहार में बीजेपी के विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने कहा कि कुमार को अपने सपनों की दुनिया से बाहर आना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है. उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग राज्य को अपराध और भ्रष्टाचार की ओर धकेलने के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.

केजरीवाल के मिलने पहुंचे थे सीएम

बता दें कि नीतीश कुमार गैर-बीजेपी दलों का गठबंधन बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं और उन्होंने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर केंद्र के साथ आम आदमी पार्टी सरकार की तनातनी के मामले में केजरीवाल को अपने 'पूर्ण समर्थन' का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में अच्छा काम कर रहे हैं और यह आश्चर्यजनक है कि उनकी सरकार को काम करने से रोका जा रहा है. इसलिए, हम कह रहे हैं कि देश में सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए. वहीं, इस दौरान, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar: आरसीपी सिंह बोले- 'हमसे लड़ने की औकात नहीं...मेरी बेटी जवाब देगी, CM नीतीश की शराब बंदी को बताया 'फेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget