एक्सप्लोरर

बिहार: '...आंख में पाप है', CM नीतीश कुमार के बयान पर क्या बोले BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी?

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान कहा कि पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं जी. अब कितना बढ़िया हो गया, सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं. उनके बयान पर आरजेडी ने निशाना साधा है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रगति यात्रा कर रहे हैं. तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय में जीविका दीदियों पर दिए गए उनके एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको लेकर विपक्ष उन्हें लगातार घेर रहा है. वहीं दूसरी तरफ एनडीए नेता उनका बचाव कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये अपना-अपना नजरिया है. नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए काम किया है. आज सचमुच बिहार की महिलाएं अच्छी दिखती हैं.

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को गरीबी से बाहर निकाला है. अब महिलाएं अच्छे कपड़े पहनने की ताकत रखती हैं सज के दिखती हैं. इसको कोई अगर अन्यथा देखता है तो वैसे लोगों के आंख में पाप है. नीतीश कुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए बहुत सेवा की है. उन्हें गरीबी से बाहर निकाला है. उनको छत, पानी, बिजली दी है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की नजरिए में पाप हैं ऐसे लोगों से इस राज्य की जनता को परहेज करना पड़ेगा.

तेजस्वी ने साधा था निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए निशाना साधा था. उन्होंने लिखा, "पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार. ‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक मत बनिए. आप 𝐂𝐌 हैं 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं. स्त्री परिधान विशेषज्ञ बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए. ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है."

क्या बोले थे सीएम नीतीश कुमार?
दरअसल, बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा था कि पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं जी. अब कितना बढ़िया हो गया, सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं और बोलती कितना बढ़िया हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar: अश्विनी चौबे का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बताया ‘फरिंगा,’ कहा- ‘वे ओरिजिनल गांधी नहीं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बाढ़ में 20 लाख लोग फंसे! तेजस्वी ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग
बिहार बाढ़ में 20 लाख लोग फंसे! तेजस्वी ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग
'सत्ता के करीबियों को पुलिस...', स्वतंत्र भारद्वाज पर नेहा बोरा का बयान
'सत्ता के करीबियों को पुलिस...', स्वतंत्र भारद्वाज पर नेहा बोरा का बयान
कटिहार में बाढ़ का कहर! गांव डूबे, घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग
कटिहार में बाढ़ का कहर! गांव डूबे, घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग
'डबल इंजन सरकार देश के लिए भीषण समस्या', तेजस्वी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'डबल इंजन सरकार देश के लिए भीषण समस्या', तेजस्वी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दर्दनाक और चिंताजनक..', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
'दर्दनाक और चिंताजनक..', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सरकार ने दोहराया 'इतिहास', बनाई कमेटी, कहा- रिपोर्ट आते ही...
सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सरकार ने दोहराया 'इतिहास', बनाई कमेटी, कहा- रिपोर्ट आते ही...
Watch: परवान चढ़ा अर्शदीप और सिमरन का प्यार, एक दूसरे के नाम का करवाया टैटू; देखें
परवान चढ़ा अर्शदीप और सिमरन का प्यार, एक दूसरे के नाम का करवाया टैटू
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर
दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
जगह कम है तो छत पर उगाएं सब्जियां, बोरे से बनाएं ग्रो बैग
जगह कम है तो छत पर उगाएं सब्जियां, बोरे से बनाएं ग्रो बैग
Embed widget