एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने जाति जनगणना पर कसा तंज, कहा- पलायन करने वालों की कास्ट कैसे गिनेंगे, CM की यात्रा पर भी हमला

Samastipur News: बिहार में आज सात जनवरी से जातीय जनगणना शुरू हो रही है. बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बिहार यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कई बातें कही हैं.

समस्तीपुर: बिहार में शनिवार से जातीय जनगणना की शुरुआत हो रही. पहले चरण की गणना इस महीने चलेगी. वहीं दूसरे चरण की गणना अप्रैल में होगी. इधर, 'दृष्टि बिहार-एजेंडा 2025' कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में यात्रा कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री, बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी समस्तीपुर पहुंचे. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सामाधान यात्रा और सात जनवरी से शुरू हो रहे जातीय जनगणना पर तंज कसा है. 

समाधान यात्रा को लेकर कसा तंज

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से उन्हें कोई आपत्ति नहीं,लेकिन इसमे यह कॉलम भी जोड़ना चाहिए कि बिहार से जो चार करोड़ लोग पलायन कर चुके उसमें कौन किस जाति से और किस जिले से हैं.आगे सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास में व्यवधान उत्पन्न किया है जिसके समाधान के लिए यात्रा निकाल रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सुना तो हमने भी है कि इसी इरादे से देश का भ्रमण करने के लिए नीतीश कुमार नया प्लेन भी खरीद रहे हैं. हालांकि उन्होंने अब तक बिहार में हवाई जहाज को उतारने की ही व्यवस्था नहीं की है तो आगे क्या कर पाएंगे.

यात्रा पर हैं रूडी

अगड़े और पिछड़े की राजनीति पर चर्चा करते हुए रूडी ने कहा कि नीति आयोग के मुताबिक ही जब पूरा बिहार पिछड़ा हुआ राज्य है तो यहां कोई फॉरवर्ड कैसे हो सकता है. बता दें कि मिशन 2025 को लेकर राजीव प्रताप रूडी ने एक यात्रा निकाली है जो बिहार के सभी जिलों में जाकर बिहार को पिछड़े राज्य के दर्जा से उबारने के लिए लोगों से मशवरा कर रहे हैं. वह यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे. साथ ही कई मुद्दों को लेकर बिहार सरकार को भी घेर रहे. अभी जातीय जनगणना केवल जाति पर ही होगी. उसकी उपजाति की गणना फिलहाल नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- PFI: एनआईए ने ‘गजवा-ए-हिंद’ मामले में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट की दायर, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget