एक्सप्लोरर

Bihar News: बीजेपी सांसद निरहुआ का अखिलेश यादव और तेजस्वी पर हमला, 'जो राम का नहीं वो किसी काम नहीं'

Dinesh Lal Yadav Nirahua in Patna: दिनेश लाल यादव निरहुआ मंगलवार को पटना पहुंचे. एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर बयान दिया है.

पटना: भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) मंगलवार (19 दिसंबर) को राजधानी पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर निरहुआ ने पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला करते हुए कहा कि जो हिंदू होकर अयोध्या धाम का नहीं, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं. दिनेश लाल यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं.

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इंडिया गठबंधन की हो रही चौथी बैठक को लेकर कहा कि पहले प्रधानमंत्री का नाम तो तय कर लें. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के लोग पूरी तरह कंफर्म हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे. इंडिया गठबंधन पहले कंफर्म हो जाए कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा उसके बाद बात की जाएगी.

सांसदों के निलंबन पर क्या बोले निरहुआ?

वहीं दूसरी ओर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के कई सांसदों के निलंबन पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि सबको जनता बहुत अनमोल वोट देकर उन्हें संसद में भेजती है. संसद में तख्ती उड़ाएंगे तो कार्रवाई होगी. संसद में जनता ने आपको काम करने के लिए भेजा है, तख्ती उड़ाने के लिए नहीं. तख्ती उड़ाएंगे तो उठाकर फेंका ही जाएगा. इस सवाल पर कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि गृह मंत्री से सदन में जवाब मांगा जा रहा है तो नहीं दिया जा रहा है. इस पर बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसी बात नहीं है. इसकी जांच हो रही है. जांच होने के बाद सारी रिपोर्ट सामने होगी.

राम मंदिर देश का सबसे बड़ा काम: बीजेपी सांसद

आगे पत्रकारों से बीजेपी सांसद निरहुआ ने इस सवाल के जवाब में कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा होगा? इस पर उन्होंने कहा कि इस देश का सबसे बड़ा अगर काम हुआ है तो वह राम मंदिर का बनना है. अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदू होकर जो अयोध्या धाम का नहीं, हिंदू होकर राम का नहीं वह किसी काम का नहीं.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance Meeting: 'नीतीश कुमार की इच्छा है कि...', संजय कुमार झा ने सीट शेयरिंग पर बताई 'मन की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget