एक्सप्लोरर

नीतीश पर बीजेपी ने दबाव बढ़ाना शुरू किया, सांसद निशिकांत दुबे बोले, शराबबंदी कानून में हो संशोधन

नीतीश कुमार अपने पिछले कार्यकाल में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू कर चुके हैं. लेकिन अब उनके सहयोगी ही उनसे यह फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और जल्द ही राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा. एनडीए की जीत के बाद एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना है. नीतीश कुमार अपने पिछले कार्यकाल में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू कर चुके हैं. ऐसे में काफी हद तक यह उम्मीद है कि यह फैसला इस कार्यकाल में भी बरकरार रहेगा. लेकिन अब नीतीश के सहयोगी ही उनसे यह फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

झारखंड की गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शराब बंदी में संशोधन करने की मांग की है. दुबे ने ट्विटर पर लिखा, ''बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि शराब बंदी में कुछ संशोधन करें, क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं. इससे राजस्व की हानि, होटल उद्योग प्रभावित और पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं.''

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भी नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर निशाने पर रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा था कि शराबबंदी की वजह से बिहार के बेरोजगारों को शराब तस्कर बनाया जा रहा है. चिराग ने कहा था कि नीतीश और उनके मंत्री अच्छे से जानते है कि बिहारियों को शराब तस्कर बनाया जा रहा है.

इसके जवाब में नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के बयान को लेकर उन्हें बच्चा कह दिया था. नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी को लेकर कुछ लोग मुझसे चिढ़ते हैं. ऐसे बयानों से किसी बच्चे को पब्लिसिटी मिल रही है तो क्या बुराई है. नीतीश ने चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि मेरे खिलाफ बोलने से कोई आगे बढ़ता है तो अच्छी बात है.

ये भी पढ़ें:-

Bihar Election: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ लालू-राबड़ी की तस्वीर हटाई, जंगलराज का मिजाज नहीं

'आखिरी चुनाव' वाले बयान पर CM नीतीश ने कहा- 'हर चुनाव में कहता हूं ऐसा, आप सब ने गलत समझ लिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget