एक्सप्लोरर

Nepal Gen-Z Protest: 'अगर किसी ने मंदिर को…', नेपाल की घटना पर BJP के मंत्री का बड़ा बयान

Nepal Gen-Z Protest: बीजेपी के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि बाबा पशुपतिनाथ का मंदिर विश्व भर के हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है. मंदिर को क्षति पहुंचाना बिल्कुल गलत है.

नेपाल में 'जेन-जेड' विरोध प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों द्वारा काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर को निशाना बनाए जाने की घटना पर बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मंदिर को क्षतिग्रस्त किया है, तो यह अत्यंत दुखद घटना है. जीवेश मिश्रा बुधवार (10 सितंबर, 2025) को आईएएनएस से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा मंदिर हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र बिंदु है.

मंदिर को क्षति पहुंचाना बिल्कुल गलत: जीवेश मिश्रा

बीजेपी नेता ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है और हमारी सांस्कृतिक व राजनीतिक विरासत के लिए ठीक नहीं है. बाबा पशुपतिनाथ का मंदिर विश्व भर के हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है. काठमांडू जाने वाला हर व्यक्ति बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जाता है. वहां दुनिया भर के हिंदू और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग दर्शन करने आते हैं. मंदिर को क्षति पहुंचाना बिल्कुल गलत है.

'नरेंद्र भाई मोदी… दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता'

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत को 'महान' देश और पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताने पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, "यह तो होना ही था. जिनका नाम नरेंद्र भाई मोदी है, वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. वे नीति और नीयत दोनों के साथ नेतृत्व करते हैं. जो नेता नीति और नीयत के साथ राजनीति करता है, उसका नाम विश्व में नरेंद्र मोदी है. आप देख रहे हैं कि कैसे दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए. देश की महान जनता ने सही व्यक्ति को चुनकर प्रधानमंत्री बनाया और आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है. इसलिए डोनाल्ड ट्रंप यूटर्न लेकर भारत की तरफ आ रहे हैं, जो पूरी दुनिया देख रही है."

जीवेश मिश्रा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी. उन्होंने कहा, "मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति, पूरे एनडीए कुनबे को और एनडीए गठबंधन को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने तत्परता के साथ भारी बहुमत से अपने उपराष्ट्रपति का चयन किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहानाबाद: देवर ने की भाभी की हत्या, पेड़ पर टांगा सिर, क्यों हुआ विवाद?
जहानाबाद: देवर ने की भाभी की हत्या, पेड़ पर टांगा सिर, क्यों हुआ विवाद?
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
राहुल गांधी के पैलेट गन वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
राहुल गांधी के फायरिंग वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget