एक्सप्लोरर

वक्फ बिल: ‘21 लाख एकड़ जमीन कहां से…', संजय जायसवाल ने उठाए सवाल, शाहनवाज हुसैन भी खूब बोले

Waqf Amendment Bill 2025: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष की अन्य पार्टियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की है. अब हम इसे राज्यसभा में ले जाएंगे और वहां भी इसे पारित करवाएंगे.

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू ने ये बिल बनाया था तब किसी को याद नहीं आया कि ये कानून क्यों बन रहा. 1995 तक के कानून में कोई दिक्कत नहीं थी और किसी को तकलीफ नहीं थी जैसा गृह मंत्री ने बोला, लेकिन 2013 में एक नया परिवर्तन हुआ. गृह मंत्री ने बताया कि 1913-2013 तक 70 लाख एकड़ की जमीन थी और 2013-2024 में 21 लाख एकड़ जमीन बढ़ गई. हमने किसी के द्वारा जमीन दान करते हुए नहीं सुना.

'21 लाख एकड़ जमीन कहां से पैदा हो गई'

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि कोई अमीर मुसलमान ने बड़ी संपत्ति वक्फ किया हो ये हमने कभी नहीं सुना तो ये 21 लाख एकड़ जमीन कहां से पैदा हो गई? विपक्षी को दिक्कत यह है कि 2029 आते-आते इसी वक्फ से कमाई 10,000 करोड़ से ऊपर होगी और हमारे विरोधी दल के सांसद हैं उनसे हर कोई पूछेगा कि 70 साल में आपने जिस वक्फ संपत्ति से पांच रुपये की भी मदद नहीं की और उसी से नरेंद्र मोदी ने कैसे हजारों और करोड़ की मदद कर दी.

'पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया'

वहीं बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम आधी रात को संसद में पारित हुआ है. पूरे देश में खुशी का माहौल है क्योंकि पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया है. वक्फ संशोधन विधेयक पर किसी को गलतफमी नहीं होनी चाहिए. यह विधेयक वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए है. जो वक्फ की जायदाद को लीज पर दे देते थे, जो कौड़ी के भाव बेच देते थे, कुछ लोग इस पर काबिज रहते थे उनको ये अधिकार नहीं रहेगा. एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस और विपक्ष की अन्य पार्टियों ने विधेयक को लेकर देश को गुमराह करने की कोशिश की है. अब हम इसे राज्यसभा में ले जाएंगे और वहां भी इसे पारित करवाएंगे.

यह भी पढ़़ें: Waqf Amendment Bill: रोहिणी आचार्य ने वक्फ संशोधन बिल का बताया 'मकसद', 'गुजरात नरसंहार को अंजाम देने वालों…'

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget