एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राबड़ी आवास पर मुहर्रम जुलूस ले जाने को लेकर प्रशासन पर भड़की BJP, मेजबान पर की कार्रवाई करने की मांग

BJP Reaction: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा कई मुद्दों को लेकर इन दिनों महागठबंधन सरकार को घेर रहे हैं. वहीं, राबड़ी आवास पर मुहर्रम जुलूस को लेकर उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथों लिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने प्रशासन की अनुमति के बिना प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास में ताजिया जुलूस ले जाने और वहां तलवारबाजी सहित हथियारों के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई. उन्होंने रविवार को प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों और मेजबान पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करे. लालू प्रसाद (Lalu Yadav) सजायाफ्ता हैं और अभी जमानत पर बाहर हैं. उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में हमेशा नियम-कानून को तोड़ा है. खुद को सामर्थ्यवान साबित करने के लिए जंगलराज की स्थापना की. एक बार फिर उन्होंने उसी रास्ते को पकड़ा है.

मुहर्रम के जुलूस पर बोले विजय सिन्हा 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस में श्रद्धालुओं से ज्यादा उपद्रवियों का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है. कैमूर, भागलपुर, अररिया, दरभंगा सहित अन्य जिलों में जुलूस में शामिल लोगों के द्वारा जिस प्रकार शांति और व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की गई, उससे समाज में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया. बहुसंख्यक समुदाय के लोग अपने घरों में बंद हो गए. जुलूस के साथ चल रहे पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के आंखों के सामने ये नियम कानून की धज्जियां उड़ाते रहे, लेकिन उन्हें एक बार भी रोक-टोक नहीं किया गया.

सरकार पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण बिहार में हिंदुओं पर अल्पसंख्यकों द्वारा अत्याचार बढ़ता जा रहा है, जब पीड़ित हिन्दू महिला, दलित या कमजोर वर्ग के लोग पुलिस में शिकायत करने जाते हैं तो उल्टे उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है. पूर्णिया, अररिया, कटिहार, दरभंगा और बेगूसराय जिलों में हाल की घटना इसका प्रमाण है.

'आम जन अब थानों में जाने से डरने भी लगे हैं'

बीजेपी नेता ने कहा कि महागठबंधन सरकार राज्य में रोज हत्याओं का कीर्तिमान स्थापित कर रही है. जंगल राज को जनता राज बताकर इसे गुंडाराज में तब्दील कर दिया है. हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की अनेक घटनाओं का न तो पुलिस संज्ञान ले रही है और न ही केस दर्ज कर रही है. आम जन अब थानों में जाने से डरने भी लगे हैं. प्रशासन पर माफियाओं की पकड़ रोज मजबूत हो रही है. राज्य की जनता सब देख रही है. समय आने पर इनका हिसाब कर देगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में कितने फीसद वोट पर बिहार में रुक जाएगा महागठबंधन, CNX सर्वे ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget