एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से नाराज होकर चले गए विजय सिन्हा, बिहार की सियासत हुई तेज

Bihar News: 10 जुलाई से 14 जुलाई तक बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र रहेगा. वहीं, इससे पहले बुलाई गई बैठक में विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया.

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) मॉनसून सत्र से पहले शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से नाराज होकर बाहर चले गए, जिसकी सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' ने आलोचना की. बजट सत्र से पहले की पिछली बैठकों के रिकॉर्ड को पेश करने की मांग खारिज होने से नाराज बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि विधायिका सरकार के एक उपकरण की तरह काम कर रही है. संक्षिप्त मॉनसून सत्र (10 जुलाई से 14 जुलाई) के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Avadh Bihari Chowdhary) ने यह बैठक बुलाई थी.

विजय कुमार सिन्हा ने लगाया आरोप

संक्षिप्त मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई बैठक में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बीच में ही अचानक बैठक से चले गये और बाहर मीडिया से उन्होंने कहा कि मैं कई मुद्दे उठाना चाहता था. इनमें विधानसभा में स्टाफ की नियुक्ति में अनियमितता, कुछ सदस्यों के विशेषाधिकार का हनन आदि मामला शामिल है, लेकिन ऐसा लगता है कि अध्यक्ष सरकार के निर्देश पर काम कर रहे हैं. हालांकि, बैठक में मौजूद रहे संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते सिन्हा को पता होना चाहिए कि पूर्व की बैठकों के रिकॉर्ड मांगने की परिपाटी नहीं रही है. इस तरह की चीजें ना तो उनके कार्यकाल में हुईं, ना ही मेरे कार्यकाल में हुई.

विजय सिन्हा रह चुके हैं अध्यक्ष

बता दें कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी वर्ष 2015 से 2020 तक विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं. सिन्हा वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद इस पद के लिए निर्वाचित हुए थे, लेकिन पिछले साल अगस्त में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया, जब नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने के बाद महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. महागठबंधन में जेडीयू के अलावा आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल भी शामिल हैं.

कांग्रेस और आरजेडी ने की टिप्पणी

वहीं, इस पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने भी चौधरी के मत से सहमति जताते हुए कहा कि यह अजीब बात है कि सिन्हा रिकॉर्ड तलब करने पर जोर दे रहे थे, जबकि अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने खुद इसकी अनुमति नहीं दी थी. ऐसा लगता है कि सुर्खियों में बने रहने की चाहत उन पर हावी हो गई है. आरजेडी नेता अख्तरउल इमान शाहीन ने भी सिन्हा पर तंज करते हुए बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ उनके ‘तू-तू मैं-मैं’ की ओर इशारा किया.

ये भी पढ़ें: Bihar: एक ओर सनकी अधिकारी और दूसरी ओर महासनकी', उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा विभाग विवाद पर CM नीतीश को लताड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget