एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पूर्व PM वाजपेयी की समाधि पर CM नीतीश के जाने की वजह BJP ने बताई, विजय सिन्हा बोले- जनता सब देख रही है

BJP Reaction: सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बुधवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज के दुशासन के साथ गलबहियां करके गुंडाराज स्थापित कर बिहार के जनादेश का अपमान ही नहीं उन बलिदानियों का भी अपमान किया, जो जंगलराज में शहीद हुए और लड़ते लड़ते अपनी जवानी बर्बाद की. बिहार से जो लोग पलायन किए हैं आज उन लोगों के दिल पर कितना चोट लगा होगा. दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आत्मा को भी कितना दुखित इन्होंने किया है. इसी का पश्चाताप करने वे आज दिल्ली गए हैं और श्रद्धांजलि अर्पित की है. राज्य की जनता सब देख रही है. समय आने पर इन्हें सबक सिखाएगी.

'नीतीश कुमार की राजनीतिक कद को बढ़ाया'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस जॉर्ज फर्नांडिस ने नीतीश कुमार की राजनीतिक कद को बढ़ाया, उनको भी किनारे लगाने में इन्होंने देरी नहीं की. स्वार्थ और महत्वाकांक्षा के इर्द गिर्द घूमती इनकी राजनीति ने राजनीतिक पंडितों को भी चकित कर दिया है. नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और सिद्धांतों से भली भांति परिचित हैं. इन्हें पता है कि बीजेपी का छोटा-बड़ा सभी कार्यकर्ता मां भारती की सेवा में लगे हुए हैं. इनके द्वारा व्यक्ति के नाम पर अंतर दिखाने की हवा फैलाने का कोई असर नहीं होने वाला है.

नीतीश पर बरसे विजय कुमार सिन्हा

आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जंगल राज वालों से गठबंधन कर नीतीश कुमार ने सिद्धांत विहीन और अवसरवादी राजनीति का क्रूर उदाहरण पेश किया है. अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें सुशासन स्थापित करने की जिम्मेवारी देकर बिहार भेजा था. अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम मोदी में विभेद कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निराशा छिपा रहे हैं. बीजेपी पहले वाजपेयी और अब पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास कर रही है. अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौपी थी, लेकिन इनके पलटीमार स्वभाव के कारण वे भी शर्मसार होते. अपने सभी राजनीतिक गुरुओं को धोखा देने का नीतीश कुमार का पुराना इतिहास रहा है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण से लेकर शरद यादव तक ये बारी बारी से सबको ठगते रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: PM नरेंद्र मोदी की तारीफ में CM नीतीश के लिए क्या बोल गए जीतन राम मांझी? लालू पर भी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget