एक्सप्लोरर

Opposition Meeting in Mumbai: 'मिलकर बैठे हैं महफिल में जुगनू सारे...', विपक्षी बैठक पर विजय सिन्हा का लालू-नीतीश पर कटाक्ष

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल लगातार रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. वहीं, विपक्षी बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक (Opposition Meeting in Mumbai) पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने गुरुवार को नीतीश कुमार और लालू यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिहार में जिनका अस्तित्व ठिकाना नहीं, वे लोग चले हैं देश का प्रधानमंत्री बनाने. मिलकर बैठे हैं महफिल में जुगनू सारे, ऐलान ऐ है कि सूरज को हटाया जाए. INDIA (इस्लामी तुष्टिकरण, नेपोटिज्म, वंशवादी, डिस्ट्रैक्टिव, इटालियन एलाइंस) के फ्लॉप कलाकारों का मुंबई में ऑडिशन शुरू हो रहा है.

'जनता को ये लोग केवल मनोरंजन दे सकते हैं'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपने रियल कैरेक्टर पर झूठ, फरेब और झांसे का मुहर लगाकर भारत की जनता को गुमराह करने और लूटने के प्रयास को कभी सफलता नहीं मिलने वाली है. ना-ना वाले और फिर हां-हां वाले नीतीश पलटू राम, ये मत भूलिएगा कि मुंबई मायानगरी है. वहां आपकी कलाकारी नहीं चलने वाली है. घिसी पिटी डॉयलॉग्स से भारत की जनता को ये लोग केवल मनोरंजन दे सकते हैं, लेकिन राजनीतिक, जनसेवा और राष्ट्रहित में आप सब केवल एक विलेन हैं. आप वह विलेन हैं जो गरीबो के कल्याण के लिए चारा चुरा लिया, जनता को भ्रष्टाचार की खाई में धकेल दिया, समाज को जातीय जहर के कहर से प्रभावित कर दिया और जातीय नरसंहार कराया.

नीतीश कुमार आज पटना से मुंबई के लिए रवाना होंगे

आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एनडीए राष्ट्रभक्त, चरित्रवान ईमानदार है, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प ले रहा है. दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन तुष्टीकरण की राजनीति से समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रहा है. देश को कमजोर कर रहा है, भ्रष्टाचारियों वंशवादियों की जमात खड़ा कर रहा है. बता दें कि लालू यादव और तेजस्वी यादव विपक्षी बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं. वहीं, आज दोपहर 1:45 बजे नीतीश कुमार भी पटना से मुंबई के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें: INDIA Alliance Meeting: मुंबई में विपक्षी बैठक से पहले तेजस्वी ने PM कैंडिडेट को लेकर खोला पत्ता, दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget