एक्सप्लोरर

INDIA Alliance Meeting: मुंबई में विपक्षी बैठक से पहले तेजस्वी ने PM कैंडिडेट को लेकर खोला पत्ता, दिया बड़ा बयान

Opposition Meeting in Mumbai: मुंबई में होने वाली विपक्षी बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक से पहले बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा.

पटना: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.IA) के घटक दलों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार को मुंबई में होने जा रही है. इस बैठक को लेकर बुधवार की रात डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि हम (विपक्षी दल) सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ आए हैं. देश की जनता चाहती थी कि हम इस गठबंधन को बनाने का काम करें. वहीं, पीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या होती है. सांसद अपना नेता चुनेंगे. इंडिया गठबंधन की ओर से 'पीएम' नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से अधिक ईमानदार होंगे और लोगों के प्रति वफादार होंगे.

यह एक चुनावी स्टंट है- तेजस्वी यादव

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हम आपकी जेब से 5,000 रुपए लेकर 200 रुपए वापस कर दें को फायदा हुआ या नुकसान हुआ. देश के लोग यह जानते हैं और वे (केंद्र सरकार) आगामी राज्य चुनावों के मद्देनजर ऐसा कर रहे हैं. यह एक चुनावी स्टंट है.

विपक्षी बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ के नेता बृहस्पतिवार से मुंबई शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में गहन चर्चा के लिए तैयार हैं और इस दौरान वे एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के ‘लोगो’ की घोषणा करेंगे. विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे. उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मुंबई में होने वाली विपक्षी बैठक में इन बातों पर होगी चर्चा, CM नीतीश को लेकर अटकलें हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget