एक्सप्लोरर

BJP Reaction: लालकिला पर PM के अंतिम झंडोत्तोलन वाले JDU के बयान पर भड़की बीजेपी, तारकिशोर प्रसाद ने दी खुली चुनौती

BJP Statement: बीजेपी नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को जेडीयू पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'इंडिया' गठबंधन पहले प्रधानमंत्री उम्मीदवार तय कर ले.

कटिहार: बिहार के कटिहार में बीजेपी (BJP) नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस बार लालकिला पर अंतिम झंडोत्तोलन करेंगे, जेडीयू (JDU) के इस ट्वीट पर उन्होंने पलटवार किया है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जेडीयू पहले ये बताए और तय करे कि 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) में इनके प्रधानमंत्री के उम्मीदवार कौन है? क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में जेडीयू स्वीकार करने जा रही है? जेडीयू के प्रवक्ता जो इन सारे वाक्यों का प्रयोग किए हैं, वो बताएं. मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं. स्पष्ट करें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) या राहुल गांधी 'इंडिया' के लिए अगले पीएम उम्मीदवार होंगे.

'ये नीतीश कुमार से बाहर निकल ही नहीं सकते हैं'

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जेडीयू के जिस प्रवक्ता ने इस तरह की टिप्पणी की है, इस पर कुछ नहीं कह सकता हूं. इनकी जो सोच रही है, ये नीतीश कुमार से बाहर निकल ही नहीं सकते हैं, ये राहुल गांधी के बारे में बताएं कि राहुल गांधी को ये लोग अगले प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार हैं या नहीं? नरेंद्र मोदी लालकिला पर झंडा फहराएंगे या कि नहीं, ये तो देश के मतदाता तय करेंगे, लेकिन 'इंडिया' में तो तय करे कि अगला इनके प्रधानमंत्री के उम्मीदवार कौन है. क्या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में जनता दल यूनाइटेड स्वीकार करने जा रही है?

जेडीयू के ट्वीट पर राजनीति गरमाई

बता दें कि नीतीश की पार्टी जेडीयू के ट्विटर हैंडल से सोमवार (14 अगस्त) की सुबह एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के जरिए निशाना साधा गया है. वीडियो में आयुष्मान भारत में घोटाले का जिक्र किया गया है. कहा कि आपकी सरकार ने भगवान राम की अयोध्या में कई घोटाले किए हैं. इन सबका सच पूरे देश को बता दीजिए. लाल किले पर आप आखिरी बार तिरंगा फहरा रहे हैं. ये आपके लिए प्रायश्चित का मौका है. देश की नजर आप पर है. उम्मीद है लाल किला से आप सच ही बोलेंगे.

ये भी पढे़ं: Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन पटना में सुबह निकलने से पहले जान लें रूट, इस्तेमाल करें ये वैकल्पिक रास्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget