एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'नरेंद्र मोदी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं', PM की जाति पर उठी सियासत को लेकर सुशील मोदी ने JDU-RJD को घेरा

Sushil Kumar Modi Statement: जेडीयू ने पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर सवाल उठाया है. वहीं, इस पर रविवार को बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू को प्रतिक्रिया दी.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को कहा कि मुद्दा-विहीन विपक्ष यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पिछड़ी जाति और उनके माता-पिता की गरीबी का मजाक उड़ा रहा हैं, उनमें सरकार के कल्याणकारी फैसलों पर बात करने की हिम्मत नहीं. जो लोग नौ साल बाद प्रधानमंत्री मोदी की जाति पूछ रहे हैं, उन्होंने कभी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जाति क्यों नहीं पूछी? कांग्रेस ने पिछड़े समाज के चरण सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में संसद का मुंह नहीं देखने दिया और एचडी देवगौड़ा की सरकार मात्र 11 महीने में गिरा दी. अब कांग्रेस की गोद में बैठे जेडीयू-आरजेडी (JDU-RJD) जैसे क्षेत्रीय दल भी पिछड़े वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछड़े समाज से पहली बार कोई ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बना है, जो कांग्रेस की कृपा पर निर्भर नहीं है और जो 9 साल से बिना एक दिन की भी छुट्टी लिए पिछड़े, अतिपिछड़े और दलित समुदाय के करोड़ों गरीबों के लिए काम कर रहा है. क्या इस पर बात नहीं होनी चाहिए? जिस प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत का मान बढाया, उसे उसकी जाति के कारण अपमानित करने के लिए पूछा रहा है कि उनकी मां किसके घर बर्तन धोती थी और पिता किस स्टेशन पर चाय बेचते थे? क्या कोई राहुल गांधी की मां के अतीत पर चर्चा करता है?

'यही उनकी हताशा का कारण है'

बीजेपी नेता ने कहा कि देश का पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज 2024 के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के अपमान का बदला लेगा और ओछी बातें करने वालों को सबक सिखाएगा. आरजेडी और जेडीयू यह सोच कर हताश है कि मोदी के विरुद्ध जाने पर 2014 और 2019 में इनका क्या हश्र हुआ था. जेडीयू को 2014 में लोकसभा की दो सीट मिली थी और 2019 में आरजेडी का खाता नहीं खुला. बिहार के पिछड़े-अतिपिछड़े समाज ने एकजुट होकर पीएम नरेंद्र मोदी का साथ दिया. 2024 में यह समर्थन और बढेगा. यही उनकी हताशा का कारण है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: पूर्व सांसद के 'टैबलेट' वाले बयान पर आई ललन सिंह की प्रतिक्रिया, अरुण कुमार को बताया टुटपुंजिया आदमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget