एक्सप्लोरर

Journalist Murder in Bihar: पत्रकार की हत्या पर सुशील मोदी CM नीतीश पर बिफरे, बताया कर चुके हैं 'ट्रिपल सी' से समझौता

Sushil Kumar Modi Statement:बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी शुक्रवार को बिहार में अपराध के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कई आरोप भी लगाए.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने अररिया में पत्रकार (Journalist Murder in Araria) और समस्तीपुर में दरोगा की हत्या की दुस्साहसिक घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सत्ता में बने रहने के लिए क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म , यानी 'ट्रिपल सी' से समझौता कर लिया है. वे अपराध रोकने की इच्छा-शक्ति खो चुके हैं. जो सरकार अपराधियों की जाति और धर्म देख कर कार्रवाई करती है, वह राज धर्म का पालन नहीं कर सकती.

अपराध को लेकर सुशील मोदी ने सीएम नीतीश को घेरा

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा का दिखावा नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें बिहार में कानून का राज कायम करने के लिए राजनीति को किनारे रख कर राज धर्म का पालन करना चाहिए. नीतीश कुमार ने जब-जब लालू प्रसाद से हाथ मिलाया, राज्य में अपराधियों का मन बढ़ा. आरजेडी के साथ दूसरी पाली में नीतीश सरकार पूरी तरह बालू-शराब माफिया और पशु तस्करों के दबाव में आ चुकी है.

अररिया में गोली मारकर पत्रकार की हत्या

बता दें कि बिहार के अररिया में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह-सुबह एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे. दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया. वहीं, इस घटना के बाद विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार आ गई है. बीजेपी लगातार इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेर रही है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: बिहार के अररिया में सुबह-सुबह पत्रकार की हत्या, दरवाजा खटखटाया और निकलते ही मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget