एक्सप्लोरर

‘देश में कहीं भी हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव होता है तो उसके पीछे ओवैसी...’, BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

Bihar Politics: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को सफल बताया है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस दौरे को काफी सफल बताया. वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के वक्फ संशोधन बिल के विरोध पर शाहनवाज हुसैन ने कहा उनकी पार्टी में इत्तेहादुल है, लेकिन वो इससे जुड़ा हुआ कोई काम नहीं करते. सिर्फ लोगों को भड़काने और नफरत फैलाने का काम करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है, उसके पीछे ओवैसी की पार्टी होती है. उनकी जहरीली जबान से तनाव होता है. उन्हें कोई क्षमा करने वाला नहीं है.

‘बिहार नहीं बल्कि परिवार का विकास हो’
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अमित शाह का बिहार दौरा बहुत सफल रहा है. पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की और फिर सहकारिता सम्मेलन और गोपालगंज की रैली को संबोधित किया. उन्होंने एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की. अमित शाह ने गोपालगंज में भाषण के दौरान कहा कि क्या बिहार को फिर से जंगलराज में पहुंचाना है. उन्होंने परिवारवाद की राजनीति की याद दिलाई. उस समय लालू यादव का एक एजेंडा था, बिहार नहीं बल्कि परिवार का विकास हो. 

‘बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी’
शाहनवाज हुसैन ने बताया कि शाह ने रैली में संबोधन के दौरान कहा कि बिहार के लोगों के लिए लालू के परिवार ने कोई काम नहीं किया. लालू गोपालगंज से रहने वाले हैं, शाह ने उसी जमीन से जाकर उन्हें ललकारने का काम किया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

वक्फ संशोधन बिल पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन?  
कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "वक्फ संशोधन बिल किसी के अहित में नहीं, बल्कि सभी के हित में है. इस बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच दुष्प्रचार ज्यादा है. बिल आने से न तो किसी के मस्जिद, दरगाह और न ही कब्रिस्तान जाने वाला है. वक्फ की जो जायज जायदाद है, वो रहेगी. लेकिन नाजायज तौर पर वक्फ कोई दावा नहीं कर पाएगा. ऐसे में वक्फ संशोधन विधेयक में विवाद का कोई सवाल नहीं है.

यह भी पढ़ें: Eid 2025: ईद पर सीएम नीतीश ने दी देशवासियों को मुबारकबाद, कहा- त्योहारों में मिल जुलकर खुशियां बांटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget