एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'नीतीश कुमार आप बीमार हैं और आप पूरे बिहार को भी...', समस्तीपुर में SI की मौत पर सम्राट चौधरी ने CM से मांगा इस्तीफा

Samrat Choudhary Statement: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने मंगलवार को समस्तीपुर मामले को लेकर सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

पटना: समस्तीपुर के मवेशी तस्करों द्वारा गोलीबारी में ओपी थानाध्यक्ष की मौत के बाद बीजेपी (BJP) के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आ गए हैं. इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने ट्वीट कर जमकर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार आप बीमार हैं, आपकी पार्टी भी बीमार है और आप पूरे बिहार को भी बीमार कर रहे हैं. अब अपराधी पुलिस वाले को ही मार रहे हैं. बिहार में गुंडाराज हो गया है. सुशासन खत्म हो गया. आपको इस्तीफा देना चाहिए.

जंगलराज पार्ट 2 स्थापित हो चुका है- सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश बाबू पहले बिहार को संभाल लीजिए. नीतीश बाबू बिहार को बीमार कर रहे हैं. समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा एसएचओ की हत्या बिहार में व्याप्त गुंडाराज को प्रमाणित करता है. राज्य में सुशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और जंगलराज पार्ट 2 स्थापित हो चुका है.'

'अपराधी ही पुलिस वालों को मार रहे हैं'

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समस्तीपुर में जिस तरह पुलिस वाले को अपराधियों ने मारने का काम किया है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. शराब, बालू, जमीन माफिया घूम रहे हैं और पुलिस वालों को मार रहे हैं. कैसे सुशासन चलेगा? ये लोकतंत्र की हत्या करवा रहे हैं. बिहार में गुंडों का राज स्थापित करवा रहे हैं. पुलिस वाले अपराधी नहीं मार रहे हैं, अपराधी ही पुलिस वालों को मार रहे हैं. बता दें कि समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में मवेशी तस्करी की सूचना पर सोमवार की देर रात छापेमारी करने पहुंचे मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नन्द किशोर यादव को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वहीं, सोमवार को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Security: नीतीश कुमार नाम के शख्स ने CM की सुरक्षा में लगाई सेंध, VIP के साथ पहुंचा था, DM ने बताया मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget