एक्सप्लोरर

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर मंगल पांडेय बोले- सीएम नीतीश खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

Mangal Pandey News: बिहार में बाढ़ की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रभावितों को भोजन, तिरपाल व खाना प्रदान किया जा रहा है. बोट एम्बुलेंस से उपचार की सुविधा उपलब्ध है.

Bihar Flood: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को कोसी नदी का तटबंध टूटने से हुए जलजमाव पर कहा कि इससे प्रभावित हुए लोगों को हर प्रकार की राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. तटबंध टूटने से कई प्रखंडों और पंचायतों में बाढ़ का पानी आ गया है. कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं. प्रशासन की तरफ से लगातार प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मौजूदा परिस्थिति की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री प्रतिदिन आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. जमीनी स्तर पर इन दिशानिर्देशों का अनुपालन होता हुआ भी नजर आ रहा है.

लोगों की हर संभव की जा रही है मदद- मंगल पांडेय 

मंगल पांडेय ने कहा कि 'प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाना मुहैया कराया जा रहा है. उन्हें पॉलीथीन और तिरपाल दिए जा रहे हैं. पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बोट एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि सभी को समय पर उपचार मिल सके.'

उन्होंने कहा, 'बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है. चाहे वो पॉलीथीन के रूप में हो, चाहे कम्युनिटी किचन के रूप में हो या पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सभी प्रभावितों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. बाढ़ की वजह से लोगों में त्वचा संबंधित समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं. इससे संबंधित दवाएं भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही हैं.'

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बिगड़ी हालात

बता दें कि नेपाल के तरफ बारिश का पानी बिहार की तरफ छोड़े जाने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं. लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और लोगों को व्‍यापक नुकसान का सामना करना पड़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: सम्राट चौधरी ने जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात, बिहार के लिए की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget