एक्सप्लोरर

Bihar News: सम्राट चौधरी ने जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात, बिहार के लिए की ये मांग

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नेपाल के जरिए भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. कई भागों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है.

Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार (30 सितंबर) को दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोसी नदी पर भारतीय क्षेत्र में एक उच्च क्षमता वाले बराज के निर्माण की मांग की. उन्होंने इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भी सौंपा. 

केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में क्या लिखा?

पत्र में लिखा गया है कि 'बिहार का शोक' के नाम से प्रसिद्ध कोसी नदी की धारा को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वर्ष 1955 में सरकार ने इस नदी के तटबंधों को सुदृढ़ करने का काम प्रारंभ किया, जिसमें नेपाल के भीमनगर से बराज निर्माण के साथ-साथ तटबंध एवं नहरों का भी निर्माण हुआ. भारत एवं नेपाल सीमा पर निर्मित इस बांध पर पानी बहाव के नियंत्रण के लिए कुल 56 गेट बने हैं.

निर्माण के समय इस बांध में पानी के बहाव की क्षमता 9.25 लाख घनफुट प्रति सेकेंड आकलित की गई थी, इसकी आयु 25 वर्ष आंकी गई थी. वर्ष 1962 में कमीशन प्राप्त इस बांध की आयु आज 62 वर्ष हो चुकी है. इसमें गाद के निक्षेपण के कारण जलस्तर बढ़ जाता है और बांध के टूटने का खतरा भी बना रहता है. अब तक यह बांध सात बार टूट चुका है, जिससे लाखों लोगों को विस्थापन तथा जल प्लावन का सामना करना पड़ा है.

उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि इस वर्ष नेपाल के जरिए भारी मात्रा में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया है. पानी का बहाव अधिकतम क्षमता तक होने के कारण बिहार के कई भागों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है. बिहार के निवासियों के बीच हाहाकार की स्थिति बनी हुई है. लोगों के समक्ष अपने जानमाल, मवेशी, मकान एवं संपत्ति के नष्ट होने का भय हो गया है. राज्य सरकार अपने पदाधिकारियों एवं कुशल अभियंताओं के सहयोग से संभावित बाढ़ के खतरे पर काबू पाने में लगी है, लेकिन लोगों के मन में भय का वातावरण अभी भी व्याप्त है.

'कोसी नदी नए बांध के निर्माण की आवश्यकता'

सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसी स्थिति में भारतीय सीमा में आज की स्थिति के अनुसार कोसी नदी पर एक नए बांध (बराज) के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे बाढ़ की समस्या के समाधान के साथ ही विद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन, सिंचाई एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने राज्य एवं जनहित में कोसी नदी पर भारतीय क्षेत्र में उच्च क्षमता वाले एक बराज के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सुपौल के कई इलाकों मे बाढ़ से तबाही, तस्वीरों में देखें पलायन का मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget