एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद बदली रणनीति, नड्डा ने बिहार दौरे में दिए संकेत

BJP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. वहीं, जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नई रणनीति बना रही है.

पटना: बिहार में जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट (Bihar Caste Survey Report) जारी होने के बाद इसके सही और गलत को लेकर बहस जारी है. इस बीच कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इसके त्रुटिपूर्ण होने के आरोप लगाए हैं. अब बीजेपी (BJP) ने इसको लेकर नई रणनीति पर आगे बढ़ने की कवायद शुरू कर दी है. इसमें कोई शक नहीं है कि जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद कई जातियों की संख्या कम होने पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं, जिससे खास जाति के लोगों की नाराजगी भी बढ़ रही है. बीजेपी अब इसी मुद्दे को हथियार बनाने के जुगाड़ में है.

बीजेपी ने मनाई कैलाशपति मिश्र की 100 वीं जयंती 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में आयोजित कैलाशपति मिश्र की 100 वीं जयंती पर बीजेपी को ओबीसी की सबसे बड़ी हितैषी बताकर यह साफ संदेश दे दिया कि बीजेपी अब ओबीसी के जरिए चुनावी मझधार को पार करने की नीति बनाएगी. इसके अलावा कैलाशपति मिश्र के जयंती समारोह को एक महीने तक अलग-अलग जिले में मनाए जाने की योजना है. इसके तहत बीजेपी जनसंघ और अपने पुराने कार्यकर्ताओं, नेताओं को सम्मानित भी करेगी. कहा जा रहा है बीजेपी इस योजना के जरिए जहां सभी जिलों में सवर्ण मतदाताओं को साधने की कोशिश में है, वहीं पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा उन्हें सम्मान देकर उनको फिर से जोड़कर चुनावी नैया पार करने की रणनीति पर काम कर रही है.

एक दिवसीय दौरे के कार्यक्रम में पहुंचे थे जेपी नड्डा 

बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के एक दिवसीय दौरे के क्रम में प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद-विधायक और विधान पार्षदों के साथ बैठक में जातीय गणना पर सवाल उठाने के बजाए सबको साथ लेकर चलने का मूलमंत्र दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग पर खास फोकस करने की नसीहत देते हुए कहा कि उनके पास जाएं और यह बताएं कि बीजेपी ही उनकी हितैषी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Survey Report: जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद BJP की बड़ी मांग- बिहार को हिन्दू राज्य घोषित किया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget