एक्सप्लोरर

Bihar BJP: दिल्ली में बिहार BJP के अगले प्रदेश अध्यक्ष पर होगा मंथन! सम्राट चौधरी के बाद पार्टी ढूंढ रही है 'प्रोफाइल' में कई बातें

Samrat Chaudhary: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अभी सम्राट चौधरी हैं, लेकिन सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद बिहार के नए नेतृत्व को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है.

पटना: बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि शनिवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद बिहार के नेता लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर मैदान में सक्रिय हो जाएंगे. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि नेतृत्व किसी जुझारू और आक्रामक छवि के नेता की तलाश में है, जो सम्राट चौधरी की जगह को भर सके. ऐसे में अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बीजेपी जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश करेगी.

अनुसूचित जाति के नेता पर बीजेपी का ध्यान

एनडीए की सरकार बनने के बाद नंद किशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है, जो यादव जाति से आते हैं जबकि, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री हैं. दोनो क्रमशः कुशवाहा और भूमिहार जाति से आते हैं. बीजेपी कोटे से मंत्री बने भीम सिंह चंद्रवंशी समाज से आते हैं. वहीं, बीजेपी के लोगों का कहना है कि अनुसूचित जाति से आने वाले किसी नेता को बड़ा दायित्व नहीं मिल सका है. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी किसी अनुसूचित जाति से आने वाले नेता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है. 

वैसे, कहा यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव तक पार्टी सम्राट चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाने का जोखिम भी नहीं उठाना चाहेगी.

बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज से बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक, बीजेपी इस बार अकेले 370 और एनडीए के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी मैदान में जाने की तैयारी कर रही है, इस लिहाज से राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: बिहार में कितनी सीटों पर लोकसभा चुनावी लड़ेगी AIMIM? असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget