एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: 'जब हमारे प्रतिनिधि...', मोदी कैबिनेट 3.0 में मुस्लिम को जगह नहीं मिलने पर गिरिराज सिंह क्या बोले?

Modi Cabinet: केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. वहीं, मोदी कैबिनेट में मुस्लिम को जगह नहीं मिलने पर अब बयानबाजी शुरू हो गई है.

Giriraj Singh: मोदी कैबिनेट 3.0 में मुस्लिम को जगह नहीं मिलने पर सियासत शुरू हो गई है और बयानबाजी हो रही है. इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से एबीपी न्यूज़ ने खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि जीत कर नहीं आए तो कहां से मंत्री बनेंगे. जब हमारे प्रतिनिधि ही नहीं कोई है वह बनेंगे कैसे? अगर प्रतिनिधि होते तो निश्चित बनते. पीएम नरेंद्र मोदी जी की नीतियां स्पष्ट है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है. जब नीतियां स्पष्ट है और मिशन साफ है तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है. यह कांग्रेस की तरह नहीं है. यह मोदी जी की सरकार है देश बढ़ता रहेगा.

तेजस्वी यादव ने कसा तंज

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में किसी भी मुस्लिम सांसद को शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए, चाहे उनकी धर्म या जाति कुछ भी हो. सभी का सम्मान होना चाहिए.

बिहार में जातीय समीकरण साधने की कोशिश 

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ के दौरान बिहार से बनाये गए आठ मंत्रियों के जरिये बीजेपी ने जहां बिहार में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है, वहीं क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर दिया है. नए मंत्रिमंडल में बिहार से आठ लोगों को मंत्री बनाकर इस प्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी हिस्सेदारी देकर बीजेपी ने साफ कर दिया है कि पीएम की नजर बिहार के विकास पर भी है. इस मंत्रिमंडल में जिन आठ मंत्रियों को स्थान दिया गया है, उसमें चार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. जिनमें बीजेपी के चार, जेडीयू के दो और लोजपा (रामविलास) तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक-एक सांसद हैं.

मोदी कैबिनेट में 71 मंत्रियों ने ली है शपथ

बता दें कि मोदी 3.0 सरकार के गठन के वक्त 71 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. भारत के राष्ट्रपति की तरफ से प्रधानमंत्री की सलाह पर, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के साथ सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए, ये विभाग पीएम मोदी के पास हैं.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav FIR: पप्पू यादव पर हुआ केस तो बिना नाम लिए कर दिया बड़ा इशारा, पूर्णिया में किसने रची साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget