एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कड़े तेवर में बिहार सरकार पर किया प्रहार, सीएम नीतीश को बताया तुगलकी शासक

Giriraj Singh News: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, बेगूसराय में सोमवार को उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) सोमवार को बेगूसराय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार को तुगलकी शासक तक कह डाला. गिरिराज सिंह ने कहा आज कल बिहार में तुगलकी सरकार चल रही है. यह सरकार केवल वोट की राजनीति एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. इसको लेकर लगातार हिन्दुओं की भावना को आहत पहुंचा रही है. उन्होंने कहा पिछले दिनों जिले के बलिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल मे कई निर्दोष हिन्दुओं को नामजद अभियुक्त बनाकर उन्हें जेल भेज दिया गया है. अब लगता है जिले के हिन्दुओं को संघर्ष करने की जरूरत है. 

बेगूसराय पहुंचे थे गिरिराज सिंह 

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह जिले के कई क्षेत्रों मे एक समुदाय के द्वारा दलित लड़कियों को बहला फुसला कर भगा ले जाने का भी मामला आ रहा है, लेकिन सूबे की सरकार अपने तुष्टिकरण राजनीति के कारण चैन की नींद में है और मेरे संसदीय क्षेत्र मे लगातार घटना घट रही है. दरअसल, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिला के खातोपुर चौक के समीप एनएचआई के कार्य योजना का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा एनएच निर्माण के दौरान कई जगहों पर मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था. एनएचआई के अधिकारी और जिला प्रशासन ने कहा था कि मंदिर का निर्माण करा दिया जाएगा, लेकिन वो निर्माण आज तक नहीं हो सका है. यदि निर्माण के दौरान मंदिर आता है तो उसे तुरंत हटा दिया जाता है. वहीं, कुछ जगहों पर कब्रिस्तान है उसे नहीं हटाया गया है ये नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र है.

'चाहे मुझे भीख मांगकर ही मंदिर क्यों ना बनाना पड़े'

बता दें कि पिछले दिनों भी खातोपुर चौक के समीप एक मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी. इसके बाद जिला प्रशासन और एनएचआई के अधिकारीयों ने कहा था जल्द ही मंदिर का पूर्ण निर्माण करा दिया जाएगा. इसी मंदिर का जाएजा लेने केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे. उन्होंने कहा यदि जिला प्रशासन और एनएचआई के द्वारा अगले कुछ दिनों में मंदिर नहीं बनाया जाएगा तो मैं स्वयं मंदिर बनाने का पहल करुंगा चाहे मुझे भीख मांगकर ही मंदिर क्यों ना बनाना पड़े.

ये भी पढे़ं: Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए ट्रेन हादसे पर आई लालू यादव की प्रतिक्रिया, केंद्र से पूछे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget