एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Statement: CM नीतीश का इफ्तार पर गिरिराज का कटाक्ष, कहा- मस्जिद में कार्यालय खोल लें, हमें ऐतराज नहीं

Bihar Politics: इफ्तार पार्टी को लेकर सीएम नीतीश कुमार इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसा.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) इन दिनों लगातार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं. नीतीश कुमार का फुलवारीशरीफ में इफ्तार पार्टी (Iftar Party) पर गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि दंगे में लोग जल रहे हैं, दुकानें लूटी जा रही हैं, नीतीश कुमार फोटो खिंचवाने में, पीएम बनने के लिए इफ्तार में मस्त हैं, वो किसी मस्जिद में कार्यालय खोल लें, हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन एक बार तो दंगे में हो आते.

'पीएम वैकेंसी नहीं तो नहीं है'

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं मैं पीएम पद के लिए उम्मीदवार नहीं हूं. उम्मीदवार होना अच्छी बात है लेकिन पीएम वैकेंसी नहीं तो नहीं है. बिहार के सासाराम और नालंदा में हिंसा की घटना हो रही है लेकिन नीतीश कुमार फोटो खिंचवाने व्यस्त हैं. आगे उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद कभी भी हिंदू किसी तजिया पर पत्थर नहीं चलाया और हमसे पूछा जाता है कि उस गली से क्यों गए. 

नीतीश कुमार बिहार को बंगाल और पाकिस्तान बनना चाहते हैं- गिरिराज सिंह

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नालंदा की घटना नीतीश कुमार को जानकारी थी. नीतीश कुमार बिहार को बंगाल और पाकिस्तान बनना चाहते हैं. नीतीश कुमार हनुमान जयंती पर रोक लगा दिए हैं. क्या नीतीश कुमार रमजान पर रोक लगा सकते हैं. अब ये बिहार के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमलोग किसी पर पत्थर नहीं फेंके.

'नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकते हैं'

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन हिंदुओं का इस तरीके से अपमान और उनके ऊपर हमले को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये मुसलमानों का वोट पाने के लिए हिंदुओं पर हमले करवा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने खाता न बही, जो कह दें वही सही, वाले अंदाज में हिंदुओं को निर्दोष करार दिया. गिरिराज ने कहा कि हिंदू भला अपने ही रामनवमी के जुलूस पर पत्थर क्यों चलाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकते हैं, लेकिन हिंदुओं के ऊपर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: मोदी सरकार के खिलाफ श्याम रजक के बिगड़े बोल, कहा- 2024 चुनाव में दिल्ली में बैठे 'नाजायज' लोगों को हटाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, इन 78 बालू कंपनियों को अब नहीं मिलेगा कभी टेंडर
बिहार में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, इन 78 बालू कंपनियों को अब नहीं मिलेगा कभी टेंडर
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
'पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, मेरी कोशिश...', नालंदा में बोले निशांत कुमार
'पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, मेरी कोशिश...', नालंदा में बोले निशांत कुमार
Bihar LPG Crisis: 'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला
'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget