एक्सप्लोरर

राजस्थान के तर्ज पर बिहार में 'चाल' चल रही है बीजेपी! मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के क्या हैं मायने?

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में जो स्थिति बनी हुई है वही स्थिति करीब दो महीने पहले राजस्थान में देखी गई थी. मंत्रिमंडल विस्तार का मामला राजस्थान में भी शपथ ग्रहण के 15 दिनों तक अटका रहा था.

पटना: बिहार में एक महीने पहले एनडीए सरकार (NDA Government) का गठन हुआ था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बीजेपी के साथ मिलकर नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. बीजेपी, जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और निर्दलीय मिलाकर आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो स्थिति बनी हुई है वही स्थिति करीब दो महीने पहले राजस्थान में देखी गई थी. सवाल है कि कहीं बीजेपी राजस्थान के तर्ज पर चाल तो नहीं चल रही?

दरअसल, राजस्थान में भी मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हुई थी. शपथ ग्रहण के 15 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. ऐसे में इस पर राजनीतिक चर्चा भी होने लगी है कि क्या बीजेपी ने जिस स्टैंड पर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार किया है उसी तरह बिहार में भी करने वाली है? देरी के क्या मायने हैं?

कैबिनेट विस्तार में देरी पर मचा सियासी बवाल

बिहार में हो रही कैबिनेट विस्तार में देरी पर सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी का स्टैंड जो भी हो, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर राजनीतिक बयानबाजी  का दौर शुरू हो गया है. बीते रविवार (25 फरवरी) को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि एक महीने में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो सका है. इसके पीछे क्या कारण है? सभी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो रही है, सीएम को इस बारे में जवाब देना चाहिए. कुछ दिन पहले बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने की वजह नीतीश कुमार और बीजेपी को बताया था.

क्यों हो रही है देरी?

तीन दिसंबर को राजस्थान में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला था. 15 दिसंबर को भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इनके अलावा किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी. मंत्रिमंडल विस्तार का मामला राजस्थान में भी शपथ ग्रहण के 15 दिनों तक अटका रहा था.

25 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बयान देते हुए कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से सरकारी कामकाज ठप हो गया है. सभी में असमंजस की स्थिति होने लगी है. इसके बाद 30 दिसंबर को राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. इसमें 22 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इनमें 12 कैबिनेट मंत्री थे. उस वक्त यह चर्चा होने लगी थी कि गृह मंत्री अमित शाह नए चेहरे को आगे करने वाले हैं. अब क्या बिहार में भी बीजेपी इसी उधेड़बुन में है? क्योंकि पहले से चर्चा हो रही है कि बीजेपी बिहार में मंत्री के लिए फिर नए चेहरे को आगे कर सकती है. योग्य लोगों का चयन किया जा सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार में देरी का कारण जो भी हो लेकिन राजनीतिक हलचल तेज है.

यह भी पढ़ें- Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव की यात्रा में बदलाव, जानिए सुपौल में कोसी और सीमांचल पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget