एक्सप्लोरर

Bihar News: 'चुनाव जीतने के लिए बीजेपी आर्मी पर करवाती है हमला', आरजेडी के एक और मंत्री का विवादित बयान

RJD Minister Surendra Yadav Controversial Statement: आरजेडी के मंत्री से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया था. इसी पर उन्होंने बयान दिया है.

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार में शामिल आरजेडी कोटे के मंत्री इन दिनों लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. कुछ दिनों पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान दिया था. यह मामला अभी चल ही रहा है तो इधर मंगलवार को आरजेडी (RJD) कोटे के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव (RJD Surendra Yadav) ने भी एक विवादित बयान दे दिया. सुरेंद्र यादव ने से जब पूछा गया कि बीजेपी दावा कर रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह जीतेगी इस पर कहा कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. हर बार बीजेपी चुनाव जीतने के लिए आर्मी पर हमला करवाती है. इस बार लगता है किसी देश पर हमला करवाएगी. सुरेंद्र यादव ने यह भी कहा कि वह बीजेपी की चुनौती को स्वीकार करते हैं.

बीजेपी ने कहा- सुनकर हंसी आती है

आरजेडी के मंत्री के विवादित बयान पर बीजेपी ने जवाब दिया. निखिल आनंद ने कहा कि आरजेडी के तरकश में एक से बढ़कर एक तीर है जो देश दुनिया में बिहार की फजीहत करा रहे हैं. अब सुरेंद्र यादव का बयान सुनकर तो हंसी आती है कि चुनाव आने पर बीजेपी आर्मी पर हमला करवाती है और अब किसी देश पर भी हमला कर देगी.

निखिल आनंद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के सदस्यों के अनर्गल प्रलाप पर लगाम लगाएं. वे यह कहकर पिंड नहीं छुड़ा सकते कि आरजेडी देखेगी क्योंकि ये जो मंत्री हैं वे बिहार कैबिनेट के सदस्य हैं न कि लालू के परिवार के कैबिनेट के सदस्य हैं. नीतीश कुमार को अपने मान सम्मान का ख्याल नहीं है तो कम से कम बिहार के मुख्यमंत्री पद की गरिमा का ख्याल जरूर रखें.

आरजेडी ने मिलाया सुर में सुर

मंत्री सुरेंद्र यादव के सुर में सुर मिलाते हुए आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है. उन्होंने कहा कि कौन मंत्री क्या बोले हैं वह तो मैं नहीं कह सकता हूं लेकिन मैं इतना कहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए वह हर काम कर सकती है जो देश और देश की जनता को स्वीकार नहीं होता है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Half T-Shirt: संजय जायसवाल ने बताया राहुल गांधी को क्यों नहीं लगती है ठंड, जानें अनोखी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'

वीडियोज

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget