एक्सप्लोरर

चिराग पर बरसे बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव, कहा- LJP ने एनडीए को दिया धोखा

लोक जनशक्ति पार्टी के बारे में भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने अपनी साख गंवा दी और उसकी राजनीति पर सवालिया निशान लगे हैं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के एक दिन बाद बीजेपी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि चुनाव में चिराग पासवान की लोजपा ने एनडीए को धोखा दिया और उनके द्वारा फैलाए गए भ्रम के कारण कुछ नुकसान हुआ. यादव ने कहा कि चुनाव में एनडीए की जीत की सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता रही. वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी ने भी पार्टी की सफलता में अहम योगदान दिया.

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बारे में यादव ने कहा कि पार्टी ने अपनी साख गंवा दी और उसकी राजनीति पर सवालिया निशान लगे हैं. उन्होंने कहा, ''लोजपा ने खुद अपना रास्ता चुना और एक तरीके से उसने एनडीए को धोखा दिया. बिहार के लोगों ने राज्य की राजनीति में उनकी महत्ता को बता दिया.'' यादव ने कहा कि तमाम भ्रम के बावजूद बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी विश्वसनीयता के प्रति आस्था प्रकट की और यह बड़ी उपलब्धि है कि एनडीए को राज्य में चौथी बार सफलता मिली है. उन्होंने कहा, ''राज्य में एनडीए की जीत की सबसे बड़ी वजह मोदीजी का नेतृत्व और उनकी विश्वसनीयता रही.''

एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में लोकसभा के अपने प्रदर्शन को दोहरा क्यों नहीं पाया, इस पर यादव ने कहा कि हर चुनाव अलग होता है और राज्य और केंद्र के चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं. इसके अलावा कुछ स्थानीय कारण भी थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अलग प्राथमिकता होती है और वहां स्थानीय मुद्दे होते हैं जबकि राज्य की राजनीति के आयाम भी राष्ट्रीय राजनीति से अलग होते हैं.

झूठ बोलकर लोजपा ने भ्रम फैलाया- भूपेंद्र यादव

यादव ने कहा, ''सामाजिक समीकरणों के हिसाब से हमारा गठबंधन मजबूत स्थिति में था और एनडीए सरकार ने समूचे राज्य में विकास कार्य किए थे. लेकिन लगातार झूठ बोलकर लोजपा ने भ्रम फैलाया और इससे पहले चरण में बीजेपी-जेडीयू को नुकसान हुआ.'' यादव ने कहा कि राज्य में कुछ स्थानीय मुद्दे भी थे जिसके कारण एनडीए को कुछ कम सीटें मिलीं, लेकिन गठबंधन राज्य में स्पष्ट बहुमत पाने में सफल रहा.

जेडीयू के अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के क्या कारण हो सकते हैं, इस सवाल पर यादव ने कहा कि बिहार में तीन बार एनडीए की सरकार रही और विकास के आधार पर चौथे कार्यकाल के लिए जनादेश मांगा गया. यादव ने कहा, ''जेडीयू ने अच्छे से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें लोजपा द्वारा फैलाए गए भ्रम की कीमत चुकानी पड़ी. लोजपा ने माहौल खराब किया, जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए था. वे एनडीए का हिस्सा रहे थे. उनकी पार्टी के मंत्री भी थे और लोकसभा चुनाव में गठबंधन से उन्हें फायदा भी हुआ था.''

राज्य में कमान में बदलाव की संभावनाओं को तवज्जो नहीं देते हुए यादव ने कहा, ''एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है और हम गठबंधन धर्म का सम्मान करते हैं ... गठबंधन में हम सब समान हैं . '' तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदर्शन पर बीजेपी नेता ने कहा कि उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए और अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए. राज्य में वाम दलों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ''राज्य में वाम दलों का उभार चिंता की बात है क्योंकि वे वर्ग संघर्ष में यकीन रखते हैं, जिससे राज्य में सौहार्द बिगड़ सकता है.''

यह भी पढ़ें- 

Bihar Elections: स्ट्राइक रेट में कांग्रेस बनी लूज़र, बीजेपी रही टॉप | जानिए आंकड़े

बिहार में इतने लाख मतदाताओं ने दबाया 'NOTA', कई सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget