एक्सप्लोरर

Watch: CM नीतीश कुमार को उपमुख्यमंत्री बता रही BJP, यकीन नहीं है तो देख लीजिए ये वीडियो

Bihar News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को छपरा पहुंचे थे. यहां राजेंद्र स्टेडियम में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar News: बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा. बीजेपी के कई नेता भी इसको लेकर बयान दे चुके हैं. इस बीच बीजेपी नेता के उस बयान पर सियासी गलियारे में चर्चा हो रही है जिसमें नीतीश कुमार को उपमुख्यमंत्री कहा गया है. 

दरअसल, बीते सोमवार (20 जनवरी, 2025) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल छपरा पहुंचे थे. यहां जब वे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो उनकी जुबान फिसल गई. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपमुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया. 

राजेंद्र स्टेडियम में संबोधित कर रहे थे दिलीप जायसवाल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. सबने एक-एक कर मंच से भाषण भी दिया. 

'हमारे लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार…'

जब दिलीप जायसवाल का नंबर आया तो उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की जो डबल इंजन की सरकार है, साथ में जीतन राम मांझी जी और चिराग पासवान जी, उपेंद्र कुशवाहा जी, हम पांच पांडव हैं. महाभारत के पांच पांडव नीतीश कुमार जी और एनडीए की सरकार है. सामने कौरव की सेना है जो अराजकता और वंशवाद, परिवारवाद इन्हीं सब चीजों के लिए सरकार चलाना चाहती है."

दूसरी ओर अपने भाषण में दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि 2005 के पहले का बिहार और आज के बिहार दोनों में जमीन आसमान का फर्क है. किसी के पास गांव में बिजली नहीं होती थी. बिजली होती भी थी तो पता नहीं कितने घंटे आती थी. तब लालटेन से लोग काम चलाते थे. अब लोगों ने लालटेन को तोड़ दिया. लालटेन को छोड़ दिया. लालटेन के बदले अब लोगों ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की बिजली को थाम लिया.

यह भी पढ़ें- हरिभूषण ठाकुर बचौल बोले- 'केजरीवाल दिल्ली को…', BJP विधायक ने बिहार चुनाव पर भी दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget