एक्सप्लोरर

Rajiv Pratap Rudy: सारण में मंच से रोहिणी के एफिडेविट को रूडी ने क्यों दिखाया? पता को लेकर छिड़ी सियासत

Bihar Election 2024: सारण सीट से बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को नामांकन किया. वहीं, कई मुद्दों पर राजीव प्रताप रूडी ने एबीपी न्यूज़ से खुलकर बातचीत की.

Rajiv Pratap Rudy: छपरा से नामांकन दाखिल करने के बाद एबीपी न्यूज़ से गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने बातचीत की. बातचीत में उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य चुनाव जीतने के लिए मुद्दा इस बात को बना रही हैं कि वह छपरा सारण की बेटी हैं. नामांकन में जो दाखिल वह की हैं उसके एफिडेविट में पता पटना का है. सारण से उनका कोई लेना देना नहीं है, लेकिन बार बार कैंपेन में बोल रही हैं कि छपरा सारण की बेटी हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ऐसे मुद्दों को वह उठाएं जो जनता पसंद करे. छपरा सारण से रोहिणी का कोई कनेक्शन नहीं है. आज सारण से लड़ रही हैं. अगली बार पटना, गया लड़ने जाएंगी.

रोहिणी अपने पिता को किडनी दी यह अच्छी बात है. परिवार इसलिए होता है. परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहना चाहिए, लेकिन वह किडनी देने वाली बात को चुनावी मुद्दा क्यों बना रही हैं यह सारण की जनता समझ नहीं पा रही है. हर बार यही बात वह कैंपेन में बोल रही हैं 

कम वोटिंग पर क्या बोले रुडी? 

दो चरणों में हुई कम वोटिंग पर विपक्ष कह रहा है कि केंद्र सरकार का वोट कम हुआ है. सरकार कोई वादा पूरा नहीं की. जनता नाराज है इसलिए वोट नहीं कर रही है. इस पर रुडी ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के प्रति जनता में निराशा है. इसलिए उनके लोग वोट देने नहीं आ रहे. जो भी लोग वोट देने आ रहे हैं वह एनडीए के समर्थक हैं. जो भी लोग आ रहे वह पीएम मोदी के समर्थक हैं. 

विपक्ष कह रहा है कि 400 पार का नारा पीएम मोदी इसलिए दे रहे हैं क्योंकि संविधान बदल देंगे. इस पर सारण के बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. कोई आइडिया ही उन लोगों को नहीं है कि क्या बोलना है. संविधान तो जरूरत के हिसाब से बदला भी गया है. अब तक 127 बार संविधान बदला गया है.

तेजस्वी यादव के आरोपों पर दिए जवाब

तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि पीएम मोदी मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं. मुद्दों से चुनाव को भटका रहे हैं. 10 साल में अपना क्या किया? महंगाई कम क्यों नहीं हुई? बेरोजगारी दूर क्यों नहीं हुई? इस पर पीएम क्यों नहीं बोल रहे हैं? इस आरोप पर बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कितना काम किया है इसको समझने लिए तेजस्वी को पढ़ाई करनी पड़ेगी. चीजों को समझना पड़ेगा. हवा में कोई भी बात बोल देते हैं. इससे काम नहीं चलेगा. मैंने सारण में विकास के कई काम किए हैं. इसको कोई नजरअंदाज करके कैंपेन करेगा तो अपने लिए गड्डा खोदने का काम करेगा. 

20 मई को वोटिंग है. लोग घरों से निकलें. वोट करें. जनता चाहती है तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम बनें. आपकी जीत होगी? इस पर उन्होंने कहा कि ईश्वर, पार्टी के बड़े नेताओं, जनता का आशीर्वाद साथ है. अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं. बाकी जनता को तय करना है. बता दें कि 20 मई को 5वें चरण में सारण में वोटिंग है. रुडी का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य से है.

ये भी पढ़ें: Sanjay Jaiswal Assets: बीजेपी प्रत्याशी संजय जायसवाल की कुल संपत्ति 12 करोड़ 95 लाख, 13 हजार के कर्जदार भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget