एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary: 'मिट्टी' वाले बयान पर बिहार में छिड़ा सियासी घमासान, CM नीतीश पर बिफरे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इन दिनों सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, सोमवार को उन्होंने कई मुद्दों पर एबीपी से बातचीत की.

पटना: बिहार की राजनीति में एक बयान को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) चर्चा में आ गए हैं. सोमवार को एबीपी ने उनसे खास बातचीत की. 'मिट्टी में मिला देंगे' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धोखा दिए और भाग गए. महागठबंधन में चले गए तो राजनीतिक तौर पर उन्हें मिट्टी में मिला देंगे. यह पूरी तरह स्पष्ट है कि जनता में वह पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं. यह बात तो उन्होंने खुद कहा था कि मैं मिट्टी में मिलना पसंद करूंगा लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा. हम पिछले सात-आठ सालों से वह मिट्टी खोज रहे हैं कि नीतीश कुमार का वह मिट्टी कहां है? जहां वह मिले हैं, उस मिट्टी को हम खोज रहे हैं. नीतीश कुमार जैसा पलटी मारने वाला व्यक्ति बिहार की राजनीति में दूसरा ऐसा डीएनए नहीं है.

नीतीश कुमार मेमोरी लेस मुख्यमंत्री रह गए हैं

विपक्षी एकता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम पर सम्राट चौधरी ने कहा कि  यह तो मजाक का विषय है कि जिसका दूल्हा ही तय नहीं हुआ है वो किसके लिए बरतुहारी करने के लिए निकले हैं, यह पता ही नहीं है. पहले यह तो बताए कि किसका बरतुहारी करने के लिए निकले हैं. ये किसके पीछे-पीछे घूमेंगे? यह भी तो जानकारी नहीं है. अब बिहार का पैसा लुटवाएंगे. बिहार का जेट प्लेन खरीदेंगे और उड़ कर जा रहे हैं. बिहार सरकार का पूरा धन लगेगा. नीतीश कुमार मेमोरी लेस मुख्यमंत्री रह गए हैं, गजनी फिल्म की हीरो की तरह हो गए हैं. इनको कभी कुछ याद ही नहीं रहता है. कभी कह देते हैं कि हम होम मिनिस्टर रहे हैं.

सम्राट चौधरी ने पूछे सवाल

बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, सम्राट चौधरी को लेकर सीएम के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री हैं उनके खिलाफ तो मैं कुछ नहीं बोलूंगा. वे हमसे  बड़े भी हैं, लेकिन यह जनता जरूर जानना चाहती है कि आप होम मिनिस्टर कब रहे?बिहार में क्या-क्या बोलते हैं यदि रिकॉर्ड उठा लीजिएगा तो आप लोग को शर्म आएगी. विधानसभा में क्या क्या बोलेते हैं. महिलाएं क्या करती हैं , पुरुष क्या करते हैं? मतलब उनके बारे में कुछ बोलना या कुछ सोचना यह भी एक ऐतिहासिक कार्य हो गया है. 

'नीतीश कुमार को सत्ता से हटाएंगे उसी दिन मुरेठा को खोलेंगे'

वहीं, पगड़ी बांधने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह इसलिए है कि हम बिहार को बर्बाद नहीं होने देंगे. बिहार समृद्धि की ओर चले यह प्रयास कर रहे हैं, इसलिए हमने सिर पर मुरेठा बांधे हैं कि जिस दिन नीतीश कुमार को सत्ता से हटाएंगे उसी दिन मुरेठा को खोलेंगे. बिहार अब बर्बाद नहीं होने देगे. नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. 

दूल्हा कौन है?

विपक्षी एकता पर बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार अब बिचौलिया का काम बंद करें, वह नेता हैं नेता की तरह बात करे. उनको पता नहीं है कि दूल्हा कौन है. बरतूहारी करने के लिए यह किस के लिए निकले हैं .नीतीश कुमार पुराने नेता रहे हैं.18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं पहले तो उनको बताना चाहिए कि बिहार में उन्होंने क्या कर दिया है?  बिहार को बर्बाद करने का पूरा प्रयास नीतीश कुमार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: 'थीम, विजन और मिशन क्लियर है तो...', नीतीश और तेजस्वी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget