एक्सप्लोरर

'बाबा सिद्दीकी की मौत पर बेचैन... सुशांत सिंह राजपूत पर चुप्पी', 'हमदर्दी' जताने वालों पर भड़की BJP

Baba Siddiqui Murder: बीजेपी का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या निश्चित तौर पर सामाजिक-राजनीतिक-धार्मिक कारणों से नहीं हुई है. पढ़िए बीजेपी नेता निखिल आनंद ने क्या कुछ कहा है.

Baba Siddiqui News: मुंबई में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मचे बवाल को लेकर बीजेपी भड़क गई है. बिहार बीजेपी के नेता और पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद (BJP Nikhil Anand) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रविवार (13 अक्टूबर) को बीजेपी नेता निखिल आनंद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन लोगों को निशाने पर लिया जो बाबा सिद्दीकी की हत्या पर तो दुख जता रहे हैं लेकिन दिशा सालियान (Disha Salian) एवं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत पर चुप्पी साधे हुए थे.

निखिल आनंद ने एक्स पर लिखा, "दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर चुप्पी साधे रहने वाले बॉलीवुड के नेता-अभिनेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर कुछ ज्यादा सक्रिय-बेचैन नजर आ रहे हैं. यह मुंबई के 72 हूरों वाले जन्नत की हकीकत है."

आगे लिखा, "मुंबई में फिल्म-माफियागिरी-अंडरवर्ल्ड-हवाला कारोबारी-ड्रग माफिया, कुछ बड़े व्यवसायी और राजनीतिक लोग के साथ बॉलीवुड के बेबी-बाबा ब्रिगेड, ये सब एक दूसरे से कुछ कम-कुछ ज्यादा जुड़े हुए हैं. अब इसमें कुछ राष्ट्र विरोधी एवं हिंदू विरोधी एंगल भी हैं और कट्टर मुस्लिमपरस्ती वाला भाव भी धर्मनिरपेक्षता की आड़ में दबा-छुपा हुआ है. धीरे-धीरे करके परत-दर-परत समय के अंतराल में इसी तरह जब खुलता जाएगा, इस बॉलीवुड वाले जन्नत की हकीकत का देश-दुनिया को भी पता लगेगा."

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर क्या बोली बीजेपी?

निखिल आनंद ने कहा कि महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में जितने भी गलत-सही काम होते हैं उनमें विदेश में बैठे दाऊद इब्राहिम जैसे लोग और उनके गुर्गों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संलिप्तता है. बाबा सिद्दीकी की हत्या निश्चित तौर पर सामाजिक-राजनीतिक-धार्मिक कारणों से नहीं हुई है. अब तक की चर्चाओं से जाहिर है यह विशुद्ध रूप से कारोबारी और बड़े रैकेट के बीच पैसा-व्यापार-कारोबार-ताकत से जुड़े आधिपत्य स्थापित करने को लेकर रंजिश में हुई हत्या प्रतीत होती है.

बता दें कि पटना के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को मौत हुई थी. बांद्रा स्थित घर में वो मृत पाए गए थे. दिशा सालियान उनकी मैनेजर थीं. सुशांत सिंह की मौत से पहले आठ जून को मुंबई के मलाड में 14वीं मंजिल से गिरने से दिशा सालियान की भी मौत हो गई थी. यह दोनों केस काफी चर्चा में रहे थे.

यह भी पढ़ें- 'सड़क छाप... लफुआ', सांसद पप्पू यादव ने दिया खुला चैलेंज तो भड़की BJP, क्या है मामला? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget