एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, सम्राट को पटना तो विजय सिन्हा को दो जिलों की जिम्मेदारी

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है. मंत्री मदन सहनी को सुपौल जिले का तथा नीतीश मिश्र को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं.

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार सरकार एक्शन में नजर आ रही है. बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है. सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है. उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो जिला मुजफ्फरपुर और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी

जारी सूची के मुताबिक, मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. इसी तरह, मंत्री सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा तथा बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी तथा जहानाबाद और मंत्री लेसी सिंह को मधुबनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है.

संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का बनाया गया प्रभारी मंत्री

मंत्री मदन सहनी को सुपौल जिले का तथा नीतीश मिश्र को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं. इसके अलावा नितिन नवीन को बक्सर तथा कैमूर, दिलीप जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को शेखपुरा तथा लखीसराय और सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

इसके अलावा मंत्री जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष्ण नंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेंद्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav: 'आत्महत्या के लिए मजबूर मत करो', रंगदारी मांगने के आरोप पर पप्पू यादव हुए इमोशनल, दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget